वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक: बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)।
संसद में पेपर लीक से जुड़े संशोधित कानून के पारित होने के बाद छात्र आंदोलन से जुड़े सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार पर निशाना साधा। जंतर-मंतर पर 36 दिन तक आंदोलन करने के बाद घर लौटे दिपके ने कहा कि कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती।
घर लौटने के बाद दिपके ने कहा, "पिछले 36 दिन जंतर-मंतर पर बिताने के बाद घर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। लंबे संघर्ष के बाद अब अपने घर में सुकून से सो पाऊंगा और मां के हाथ का खाना खा सकूंगा। इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।"
संसद में पारित हुए नए विधेयक पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि आगे भी ऐसे कई कानून आते रहेंगे, लेकिन जब तक सरकार की नीयत नहीं बदलेगी, तब तक वास्तविक सुधार नहीं होगा।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर दिपके ने तंज कसते हुए कहा, "मुझे लगता है कि वह एक अच्छे इन्फ्लुएंसर बन सकते हैं। इस भूमिका में वह शानदार काम कर रहे हैं। शायद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए और शासन की जिम्मेदारी किसी और को संभालनी चाहिए।"
दिपके ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्र-छात्राओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गईं और उन्हें परेशान किया जाता रहा, तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, "सरकार को समझना होगा कि छात्रों और युवाओं का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। अगर सरकार यह मानती है कि केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मामला खत्म हो जाएगा, तो यह उसकी गलतफहमी है। जरूरत पड़ी तो अगला आंदोलन पहले से भी बड़ा होगा।"
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!