खबर
Top News

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला: 2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जुलाई 2026, 5:46 pm
शेयर करें:
गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
मनगवां क्षेत्र में एक गल्ला व्यापारी पर देर रात फिल्मी अंदाज में जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पहले व्यापारी से रास्ता पूछा और बातचीत के दौरान अचानक पिस्टल निकालकर गोली मार दी।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। गल्ला व्यापारी संदीप गुप्ता अपने घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और हनुमंता जाने का रास्ता पूछने लगे।

रास्ता बताते ही चला दी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही संदीप गुप्ता आरोपियों को रास्ता समझाने लगे, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बैग से पिस्टल निकाली और उन पर फायर कर दिया। गोली संदीप की आंख और कान के बीच लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए।

आवाज सुनकर जुटे लोग
फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में संदीप गुप्ता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि गोली आंख और कान के बीच लगी है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

फुटेज के आधार पर जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों के भागने के रूट और उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं
पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

संबंधित समाचार

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

5 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

10 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

16 minutes ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

22 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

28 minutes ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

28 minutes ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

36 minutes ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

38 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 1 hour ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 2 hours ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 2 hours ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!