खबर
Top News

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार: गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जुलाई 2026, 6:09 pm
शेयर करें:
जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष राजस्व जनकल्याण शिविरों की अभिनव पहल शुरू की है।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे गांवों और चौपालों तक पहुंचकर आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और वर्षों से लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

बुधवार को राऊ तहसील के ग्राम रिंजलाय और कलारिया, कनाडिया तहसील के ग्राम बिसनखेड़ा तथा देपालपुर तहसील के बेटमा में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए गए।

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, रास्ता विवाद और अन्य राजस्व मामलों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। प्रशासन ने 500 से अधिक प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया, जबकि शेष मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई।

राऊ तहसील के ग्राम कलारिया में आयोजित शिविर में विधायक मधु वर्मा, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 168 नामांतरण, बंटांकन और सीमांकन प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया।

हितग्राहियों को आदेशों की प्रतियां और खसरे की नकलें तत्काल उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी आबादी भूमि से जुड़े मामलों के समाधान पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और अन्य लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

कनाडिया तहसील के ग्राम बिसनखेड़ा में आयोजित शिविर में 110 नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, रास्ता विवाद, अतिक्रमण, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनसुनवाई सहित कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

किसानों को खाता, खसरा और नक्शे की प्रतियां भी वितरित की गईं। इसके साथ ही "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया, मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान हुआ तथा आंगनवाड़ी बच्चों को शैक्षणिक किट वितरित की गई। इंटरनेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (ICI) और सीएचएल अस्पताल की टीम ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।

वहीं देपालपुर तहसील के बेटमा में 45 गांवों के लिए आयोजित विशेष राजस्व शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों और किसानों ने भाग लिया। शिविर में 160 नामांतरण, 18 बटांकन, 6 बंटवारा और 8 लंबित शिकायतों का निराकरण किया गया।

लोक सेवा केंद्र के 22 हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया। कई मामलों में अधिकारी स्वयं खेतों तक पहुंचे और रास्ता विवाद, सीमांकन तथा जलभराव जैसी समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर समाधान कराया। संबंधित आवेदकों को अंतिम आदेश, अद्यतन खसरा और खतौनी की प्रतियां भी तत्काल उपलब्ध कराई गईं।

जिला प्रशासन का कहना है कि ऐसे विशेष राजस्व जनकल्याण शिविर आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि शासन की सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीणों को पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उनके गांव में ही उपलब्ध हो सकें।

संबंधित समाचार

‘मैं छठा पति निकला!’
Top News

‘मैं छठा पति निकला!’:शादी के एक साल बाद पत्नी की पुरानी तस्वीरों से खुलासा; युवक का दावा- पहले 5 शादियां कर चुकी है पत्नी

less than a minute ago
होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत
Top News

होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत:पाइप कारोबारी का मोबाइल बंद; पति बोला- 8 दिन बाद बताऊंगा उसके बारे में

11 minutes ago
शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई
Top News

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

36 minutes ago
एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग
Top News

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

about 1 hour ago
शराब पर डिस्काउंट बंद
Top News

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

about 1 hour ago
4 साल का रिश्ता
Top News

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

about 1 hour ago
टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

about 1 hour ago
33 साल का घोटाला
Top News

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

about 2 hours ago
हठीले हनुमानजी
Top News

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

about 2 hours ago
मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

about 2 hours ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

about 3 hours ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 3 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!