किस मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में डगमगाया: पायलट ने हालात संभाले; पुलिस अधीक्षक बोले- यह सामान्य बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना में टेकऑफ के दौरान कुछ क्षणों के लिए अस्थिर हो गया। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया है।
लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में पहुंचे थे
मुख्यमंत्री पंधाना में राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब हेलिकॉप्टर ने हवाई पट्टी से उड़ान भरी, तो वह आगे बढ़ने के बजाय कुछ पल पीछे की ओर जाता दिखाई दिया।
कुछ पल हवा में रहा स्थिर
इसके बाद हेलिकॉप्टर कुछ सेकंड तक हवा में स्थिर रहा। पायलट ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। थोड़ी ही देर में हेलिकॉप्टर ने संतुलन प्राप्त कर लिया और सुरक्षित रूप से भोपाल के लिए रवाना हो गया।
पुलिस का बयान: तकनीकी समस्या नहीं
खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि उड़ान में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं थी। टेकऑफ के समय हेलिकॉप्टर की दिशा बदलनी थी, जिसके कारण वह हवा में घूम रहा था। इस दौरान तेज धूल उड़ने लगी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पायलट ने गति धीमी कर दी।
सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था
उन्होंने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था और कुछ ही क्षणों में हेलिकॉप्टर पूरी तरह नियंत्रण में आ गया। घटना के दौरान कोई नुकसान या अनहोनी नहीं हुई। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया।
संबंधित समाचार

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!