पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई: राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
KHULASA FIRST
संवाददाता

मारपीट करने वालों को छोड़ा, घायल को रातभर थाने में बैठाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाने में स्थानीय पार्षद सुनील हार्डिया के बेटे सुमित के कथित हस्तक्षेप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। आरोप है कि मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे घायल युवक को ही पुलिस ने रातभर बैठाए रखा, जबकि मारपीट करने वालों को जाने दिया गया।
पीड़ित संदीप पाटिल का दावा है कि पार्षद के बेटे के थाने पहुंचते ही पुलिस की कार्रवाई का रुख बदल गया। सड़क पर उड़ रही धूल के विरोध से शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रसूख और पुलिस की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई तक पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक संदीप पाटिल अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रात 11 से 12 बजे के बीच वह भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित गुरु कृपा कैफे के पास पहुंचा। यहां सड़क पर झाड़ू लगाने से उड़ रही धूल संदीप और उसके दोस्तों के चेहरे पर आ रही थी।
इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए बाद में सफाई करने को कहा, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। मामूली कहासुनी के बाद गुरु कृपा कैफे के संचालक बंटी उर्फ अर्जुन और उसके साथियों ने संदीप गाली-गलौज कर संदीप का कॉलर पकड़कर चार-पांच लोगों ने मारपीट की। घटना में घायल संदीप शिकायत दर्ज कराने भंवरकुआं थाने पहुंचा, जहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।
पार्षद पुत्र के हस्तक्षेप पर बदल गया पुलिस का रवैया
संदीप का आरोप है कि मेडिकल कराकर थाने लौटने के बाद पुलिस ने उसे ही बैठा लिया। इसी बीच स्थानीय पार्षद सुनील हार्डिया का बेटा सुमित थाने में आया। पीड़ित का दावा है कि सुमित के हस्तक्षेप के बाद मारपीट के आरोपों से घिरे लोगों को थाने से जाने दिया गया, जबकि उसे रातभर बैठाए रखा और सुबह छोड़ा।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर शिकायत लेकर पहुंचे घायल युवक को ही रातभर थाने में बैठाने की नौबत क्यों आई? उधर, दूसरे पक्ष की ओर से संदीप और उसके दोस्तों पर बियर पीकर कैफे के आसपास हंगामा करने का आरोप लगाए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि पीड़ित पक्ष ने उक्त आरोप गलत बताया।
कैमरों में तलाशे जा सकते हैं विवाद के सबूत
संदीप का कहना है कि घटनास्थल के आसपास कई दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने से विवाद और मारपीट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
संबंधित समाचार

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!