कौन सा बायपास फिर बना मौत का रास्ता: स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर; छह लोग बाल-बाल बचे, सड़क पर युवती का डांस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर–देवास बायपास पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़े हादसे को अंजाम दिया।
कार में सवार सभी छह लोग सुरक्षित
भोपाल पासिंग स्कॉर्पियो कार ट्रक की जोरदार टक्कर से पलट गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार (MP 04 YL 6707) देवास टोल पार कर कैंडलास होटल के सामने से निकल रही थी।
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर अफरातफरी
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
बायपास पर लगातार हादसे
सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बायपास पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
उनका कहना है कि भारी वाहनों की रफ्तार और निगरानी की कमी के कारण यहां रोज जान जोखिम में पड़ रही है।
वीकेंड नाइट पर बायपास बना ‘मस्ती और मौत’ का अड्डा
वीकेंड की रात हो और बायपास इलाके में शांति रहे, ऐसा शायद ही कभी देखने को मिलता है। खुलेआम चल रहे शराब के ठियों और ढाबों की वजह से बायपास देर रात तक गुलजार रहता है।
वीडियो भी हुआ वायरल
इन्हीं के चलते शराबियों की टोलियां बायपास का रुख करती हैं और हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।इसी कड़ी में शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे का एक वीडियो सामने आया है।
सड़क पर युवती का डांस
वीडियो ओशियन पार्क बिल्डिंग के सामने का बताया जा रहा है, जहां एक ऑटो के बाहर सड़क पर खड़े होकर एक युवती डांस करती नजर आ रही है।
सड़क पर ऐसी हरकत
उसके साथ एक अन्य युवती और एक युवक भी मौजूद था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजर रहा था और उसने अपनी स्पीड कम की।
सड़क पर इस तरह का कृत्य देखकर लोग हैरान हैं। सवाल यह है कि अगर ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो जाए, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? दर्दनाक घटनाओं के बावजूद बायपास पर न तो सख्ती दिख रही है और न ही शराबखोरी पर कोई प्रभावी रोक।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!