किस बड़े नेता ने ऐसा कहकर जहर खा लिया: घुट-घुटकर जीने से अच्छा है मैं मर जाऊं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सीहोर जिले के जावर में रहने वाले करणी सेना पदाधिकारी ने पिछले दिनों जान देने की नीयत से जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें इंदौर रैफर किया गया।
बांबे हॉस्पिटल में भर्ती
उनका बांबे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जहर खाने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाते हुए इंदौर में पदस्थ रही और वर्तमान में जावर थाना टीआई नीता देअरवाल पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
नीता ने आरोपों को नकारा
कल टीआई नीता देअरवाल भी पीड़ित से मिलने बांबे हॉस्पिटल पहुंची थी। उन्होंने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में पदस्थ रहे पूर्व आईजी पन्नालाल की बहू नीता देअरवाल इंदौर में ही टीआई रही है।
विवाद के कारण तबादला
अपने कार्यकाल के दौरान विवादों में रहने के चलते उनका तबादला देवास जिले के सोनकच्छ में कर दिया था। वहां भी विवादों में रहने के चलते उनका तबादला साल 2023 में सीहोर जिले के जावर थाने पर कर दिया गया।
वीडियो से मचा हड़कंप
पिछले दिनों एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया जिसने पूरे जावर में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में करणी सेना के स्थानीय नेता शिशुपाल ठाकुर जहर खाते हुए नजर आ रहे हैं।
लगाए प्रताड़ना के आरोप
वीडियो में उन्होंने जावर टीआई नीता देहरवाल, अंकुश सिंह (मेहतवाड़ा), रितेश बागवान और बाबू मोंगिया पर लगातार परेशान करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिशुपाल का कहना है कि 27 तारीख को आष्टा में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
घुट-घुटकर जीने से अच्छा है कि मैं आज मर जाऊं। शिशुपाल ने वीडियो में बताया कि कार्यक्रम के बाद रितेश बागवान द्वारा गालियां दिए जाने के बाद वह विनोद मालवीय के साथ जावर थाने पहुंचे थे। सुनवाई नहीं करते हुए उन्हें टाल दिया गया।
थाने के घेराव की पोस्ट डाली सोशल मीडिया पर
इससे आहत विनोद ने थाने के घेराव की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली। उन्होंने इसे रिपोस्ट कर दिया। इससे गुस्साई टीआई उसी देर रात मेरे घर आई। उन्होंने धमकाया कि तू ढाबा चलाकर बताना। मैं तेरे ढाबे पर और घर पर दबिश दूंगी। मेरी बेईज्जती की। मुझे गाड़ी में बैठाकर ले जा रही थी।
घुट-घुटकर जीने से अच्छा है मैं मर जाऊं
मेरे पिता ने माफी मांगी उसके बाद भी मैडम नहीं मानी। मेरा दो महीने का बच्चा और चार साल की बच्ची है। मेरे मां-बाप और बड़ा भाई भी अच्छा है। मैं मेरे जीवन का बहुत बड़ा डिसिजन ले रहा हूं। घुट-घुटकर जीने से अच्छा है मैं मर जाऊं। मुझे इंसाफ मिलना चाहिए।
वीडियो बनाते हुए जहर खाया
वीडियो बनाते हुए शिशुपाल ठाकुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल फिर इंदौर के एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहां से उन्हें बांबे हॉस्पिटल में रैफर कर दिया गया। कल टीआई नीता देअरवाल खुद शिशुपाल की खैरियत जानने बांबे हॉस्पिटल पहुंची थी। उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही थी।
जहर खाने के बाद इंदौर रेफर
उधर, वीडियो वायरल होने के बाद जावर में हड़कंप गया। एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर ने वीडियो को संज्ञान में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, एसपी दीपक कुमार शुक्ला का कहना है कि निष्पक्ष जांच की जा रही है। निष्कर्ष के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टीआई ने खारिज किए आरोप
बताते हैं टीआई नीता देहरवाल ने शिशुपाल ठाकुर के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन खुलासा फर्स्ट ने आज जब उनका पक्ष जानने के लिए उनके नंबर 8319218699 पर संपर्क किया तो वह बंद आता रहा।
2 जनवरी को दर्ज हो चुका है केस
जावर पुलिस के अनुसार 2 जनवरी 2026 को भी शिशुपाल ठाकुर और रितेश बागवान के बीच विवाद हुआ था, जिसमें आपसी समझौता हो गया था। पिछले दिनों फिर विवाद सामने आया, जिस पर जावर थाने उसी रात रितेश बागवान और बाबू मोंगिया पर एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया था।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!