भोजपुरी कलाकार ने किस अभिनेत्री की कमर को छू लिया: मामला पहुंचा महिला आयोग; क्या आरोप लगाया, सोशल मीडिया से क्या हटाने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सोनीपत।
हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने स्टेज पर कथित अभद्र व्यवहार के मामले को हरियाणा राज्य महिला आयोग तक पहुंचा दिया है। उन्होंने ई-मेल के जरिए शिकायत भेजते हुए मामले से जुड़े सबूत भी आयोग को सौंपे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने की मांग की है।
हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर द्वारा कमर छूने का मामला फिर तूल पकड़ गया है। अंजलि का आरोप है कि लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह ने मंच पर उनकी अनुमति के बिना उन्हें गलत तरीके से छुआ। उनका कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया।
अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस विवाद का असर उनके करियर पर पड़ा है। वह लंबे समय से रामलीला में माता सीता का किरदार निभाती आ रही थीं, लेकिन विवाद के बाद दिल्ली की रामलीला में उनसे यह भूमिका छीन ली गई।
अंजलि ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी बात सार्वजनिक की थी, जिसके बाद पवन सिंह ने उनसे माफी भी मांगी थी। उस समय उन्हें लगा कि मामला समाप्त हो गया है, लेकिन बाद में उनकी पीआर टीम की ओर से दबाव और धमकियां मिलने लगीं। उनके अनुसार, कई फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट उनके खिलाफ वायरल किए गए और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके बारे में गलत जानकारी प्रसारित की गई।
अंजलि राघव का कहना है कि इन घटनाओं के चलते उन्हें मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने दिल्ली साइबर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक आपत्तिजनक सामग्री हटाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब उन्होंने महिला आयोग से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!