फायरिंग केस में पुलिस ने किस एक्टर को किया गिरफ्तार: जानिये किन धाराओं में दर्ज हुआ है मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मुंबई पुलिस ने शनिवार को अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग में फायरिंग की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
ओशिवारा पुलिस स्टेशन में पूछताछ
जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक्टर एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बिग बॉस सीजन 3’ में हुए थे शामिल
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात उन्हें पूछताछ के लिए ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया था। 2009 में एक्टर एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 3’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे।
लाइसेंसी बंदूक से दो राउंड फायर की बात कबूली
पुलिस के अनुसार, अपने बयान में एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने लाइसेंसी बंदूक से दो राउंड फायर करने की बात कबूल कर ली है। यह घटना 18 जनवरी को ओशिवारा स्थित नालंदा सोसाइटी में हुई थी।
सोसाइटी परिसर से दो गोलियां मिलीं
पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच के दौरान सोसाइटी परिसर से दो गोलियां बरामद की गई। एक फ्लैट लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा का है और दूसरा एक मॉडल प्रतीक बैद का।
पास के बंगले से चली थीं गोलियां
फॉरेंसिक जांच में संकेत मिला कि गोलियां पास के कमाल राशिद खान के बंगले से चलाई गई थीं।पुलिस के अनुसार फायरिंग के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
सलमान ने दर्ज करवाया था मानहानि का मुकदमा
कमाल राशिद खान बॉलीवुड स्टार्स पर तीखी टिप्पणियां के कारण चर्चा में रहे हैं। वे सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे बड़े सितारों पर तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं। सलमान खान ने तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया था।
देशद्रोही फिल्म में मुख्य भूमिका में थे
कमाल राशिद खान ने साल 2008 में आई विवादित फिल्म ‘देशद्रोही’ मुख्य भूमिका निभाई थी और इसे खुद ही प्रोड्यूस भी किया था। इसके बाद वे 2014 की फिल्म ‘एक विलेन’ में सहायक किरदार में नजर आए थे।
संबंधित समाचार

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!