कहां छिपे थे हत्याकांड के आरोपी: पुलिस ने किसके घर दी दबिश; 100 किमी दूर ले जाकर की थी वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
इंदौर में अक्षय शर्मा हत्याकांड के बाद फरार चल रहे तीन आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया है। तीनों पर 2-2 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी फरारी के दौरान जबलपुर के राइट टाउन इलाके में अलग-अलग ठिकानों पर छिपे हुए थे। आरोपी इंदौर से फरार होने के बाद जबलपुर के राइट टाउन में रहने वाली भाजपा नेत्री शिखा शर्मा के घर सहित अन्य स्थानों पर छिपकर रह रहे थे।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव के नेतृत्व में लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य की टीम ने कार्रवाई करते हुए शशिकांत शर्मा को आदि एन्क्लेव से गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथी रवि और गौरव को पास के एक अन्य मकान से पकड़ा गया। इसके बाद तीनों को इंदौर पुलिस को सौंप दिया गया।
जांच में सामने आया है कि 17 जनवरी 2026 को आरोपियों ने मिलकर अक्षय शर्मा का अपहरण किया था। उसे घर से बुलाकर जबरन कार में बैठाया गया और इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर शाजापुर ले जाया गया। यहां एक फार्महाउस पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपियों ने उसे अगले दिन इंदौर लाकर बाणगंगा थाने के बाहर छोड़ दिया था।
घायल अवस्था में अक्षय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 जनवरी को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कुल नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि तीन आरोपी फरार होकर जबलपुर में छिपे हुए थे।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपियों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
फिलहाल जबलपुर से पकड़े गए तीनों आरोपियों को बाणगंगा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है, जो उन्हें लेकर इंदौर रवाना हो गई है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!