कहां मिला चार साल का गुमशुदा बच्चा: मां के पीछे कहां निकला था; कितने घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने तलाशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 4 साल का एक मासूम अचानक घर से लापता हो गया। परिवार की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग रातभर बच्चे की तलाश में जुटे रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चा सुरक्षित मिला तो पूरे इलाके ने राहत की सांस ली।
घटना काशीपुरी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे बच्चा अपनी मां के पीछे-पीछे घर से बाहर निकल गया, लेकिन मां को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद जब परिवार ने बच्चे को घर में नहीं देखा तो घबराहट में उसकी तलाश शुरू की गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक टीम ने आसपास के घरों में जाकर छत, कमरे और यहां तक कि पानी की टंकियों तक चेक कीं, जबकि दूसरी टीम इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी रही। कॉलोनी के लोग भी बड़ी संख्या में तलाश अभियान में शामिल हो गए।
पास में कचरा प्लांट और नाला होने की वजह से अनहोनी की आशंका भी बनी रही, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी। आखिरकार रात करीब 12:30 बजे बच्चा घर से लगभग 100 मीटर दूर एक मंदिर में सुरक्षित मिला। पुलिस के अनुसार, बच्चा खुद ही चलते-चलते मंदिर तक पहुंच गया था और वहां एक कोने में सो गया।
दिलचस्प बात यह रही कि सर्च टीम पहले भी मंदिर के पास से गुजर चुकी थी, लेकिन उस समय बच्चा नजर नहीं आया। बाद में दोबारा तलाश करने पर वह पर्दे के पीछे सोता हुआ मिला। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। बेटे को सही सलामत देखकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और पूरे इलाके ने राहत महसूस की।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!