कहां तैयार हो रहा था नशे का सामान: किस शहर में देर रात पुलिस की छापेमारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
राजस्थान पुलिस ने राजगढ़ पुलिस के साथ मंगलवार देर रात गोघटपुर गांव में संचालित ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस ने 4 करोड़ रुपए के केमिकल और उपकरण जब्त किए। यह मामला माचलपुर थाना क्षेत्र का है।
घर में ही चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री
पुलिस के अनुसार ड्रग्स फैक्ट्री मालिक का नाम रघु पाटीदार है। पाटीदार अपने घर में ही अवैध तरीके से ड्रग्स फैक्ट्री चला रहा था। यह भी पता चला है कि ड्रग्स बनाने के लिए राजस्थान से केमिकल मंगाता था। रघु पाटीदार अपनी कार छोड़कर भाग निकला।
देर रात पहुंची राजस्थान पुलिस
राजस्थान पुलिस की एक स्पेशल टीम झालावाड़ जिले में जब देर रात गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी तभी एक पिकअप की तलाशी में ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला लगभग 320 किलोग केमिकल मिला।
आगर ले जा रहे थे केमिकल
पूछताछ में पता चला कि इस केमिकल को मध्य प्रदेश के आगर की ओर ले जा रहे थे। इसके बाद राजस्थान पुलिस देर रात माचलपुर थाना क्षेत्र के घोघटपुर गांव पहुंची। यहां माचलपुर पुलिस के सहयोग से तीन से चार स्थानों पर दबिश दी।
उपकरण और सामान जब्त
पुलिस टीम ने मौके से केमिकल, ड्रग्स बनाने के उपकरण और सामान जब्त किया। इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक लग्जरी कार भी जब्त की गई है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दीपक शर्मा (30), निवासी-नरवल, थाना आगर मालवा, जितेन्द्र सिंह राजपूत (41) , निवासी-गोंदल मउ, थाना-नलखेड़ा, जिला-आगर मालवा, शैलेन्द्र भिलाला (26), निवासी-गोंदल मउ, थाना-नलखेड़ा, जिला-आगर मालवा और जयनारायण उर्फ मामू, निवासी-छावनी आगर, थाना-आगर मालवा को गिरफ्तार किया है।
संबंधित समाचार

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!