खबर
Top News

राजवाड़ा की पिछली दीवार से सटी दुकानें कब हटाई जाएंगी: क्षेत्र को हेरिटेज बनाने में सबसे बड़ी बाधा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मार्च 2026, 2:42 pm
शेयर करें:
राजवाड़ा की पिछली दीवार से सटी दुकानें कब हटाई जाएंगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा को हेरिटेज बनाने के लिए प्रशासन व निगम पूरी ताकत से प्रयास कर रहे है। सड़क व फुटपाथ पर लगने वाली दुकाने हटाई गई हैं लेकिन दुकानदारों के सड़कों पर खड़े वाहन आमजन के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इससे निगम अफसरो की पूरी कवायद को पलीता लग रहा है।

स्मार्ट सिटी परियोजना लागू होने के बाद राजबाड़ा की दीवार से सटकर लगने वाली फुटपाथी दुकानें हटा दी गईं लेकिन राजबाड़ा के पीछे की दीवार से सटी दुकानें बरकरार हैं जबकि इनसे राजवाड़ा को खतरा है। निगम ने कई बार इन दुकानों को हटाने की चेतावनी दी लेकिन अफसर और नेताओं के मतभेद से नहीं हट पाईं जबकि सबसे बडा खतरा इन्हीं दुकानों से है।

राजवाड़ा की दीवार पर कीलें ठोंकने, सरिए, फर्नीचर लगाने से दीवारें कमजोर हो गई हैं। दावा किया गया था राजबाड़ा को हेरिटेज बनाने और सुरक्षित करने के लिए राजवाड़ा के पीछे की दीवार से सटी दुकानें हटाई जाएगी लेकिन व्यापारियों के राजनीतिक गठजोड़ से इन दुकानों को नहीं हटाया जा रहा है।

फेरी की अनुमति चाहते हैं व्यवसायी
नगर निगम अफसरों का पूरा ध्यान फुटपाथ पर लगने वाली दुकानो पर केंद्रित कर दिया गया है। नतीजतन दुकानें लगना बंद हो गई है। इससे फुटकर दुकानदार हैं। परेशान होकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला से मुलाकात कर दुकानें लगाने व फेरी में सामान बेचने की अनुमति देने की गुहार लगाई।

दोनों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। फुटपाथी दुकानदारों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव व विधायक गोलू शुक्ला से मिलकर कहा है निगम की पीली गैग हमारी दुकानें तो हटा देती है लेकिन राजबाड़ा के पीछे की दीवार से सटी दुकानें नहीं हटाती। निगम की इस तरह की कार्रवाई से छोटे दुकानदार परेशान हैं। रोज कमाने-खाने वालो के लिए परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है। भेदभाव नहीं होना चाहिए।

मंदिर पर कब्जा
बताया जाता है राजवाड़ा के पीछे स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर पर भी दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। अधिकतर दुकानदारों के वाहन सडक़ पर ही खड़े रहते है जिससे आवाजाही मुश्किल हो जाती है। लेकिन निगम या यातायात पुलिस कभी भी इनके वाहन नही हटाती। सडक़ पर घूमकर सामान बेचने वालो को पुलिसकर्मी भी धमकाते है। क्षेत्र के साड़ी कारोबारियों का कहना है कतिपय व्यापारियों के सड़कों पर खड़े होने वाले वाहन हटवाए जाएं ताकि आवाजाही सुगम हो।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 10 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 11 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 11 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 11 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 11 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 11 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 12 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 12 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 12 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 12 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 12 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 12 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 12 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 12 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 12 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 13 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 13 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!