खुदाई से बाउंड्रीवाल गिरी तो महापौर ने रुकवाया निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महालक्ष्मी नगर एमआर-5 क्षेत्र में न्यू रेसकोर्स के समीप निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन के बेसमेंट की खुदाई का कार्य किया जा रहा था। खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने की घटना के कारण न्यू रेसकोर्स भवन के पास स्थित पड़ोस की बाउंड्रीवॉल गिर गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद महापौर निगम अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए।
मिली जानकारी के अनुसार बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण करने के लिए खुदाई की जा रही थी। इसके चलते खुदाई के दौरान सटी बाउंड्रीवाॅल की दीवार भरभराकर गिर गई। खुदाई के दौरान एकाएक मिट्टी धंसकने से हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए।
निरीक्षण के बाद महापौर ने एहतियातन निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यह निर्देशित किया कि पहले गिरी हुई बाउंड्रीवॉल का पुन: निर्माण एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाए। इसके बाद निगम से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाए।
महापौर ने हिदायत दी कि भवन निर्माता को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त न्यू रेसकोर्स भवन की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच के लिए एसजीएसआईटीएस, इंदौर के प्रोफेसर के दल को नियुक्त किया है। इसके साथ ही निर्माणाधीन भवन की भवन अनुज्ञा तथा निर्माण के दौरान अपनाए गए सुरक्षा उपायों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है अथवा नहीं, इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं।
जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ अपर आयुक्त प्रखर सिंह, भवन अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
मेयर-इन-कौंसिल की बैठक आज... महापौर परिषद की बैठक आज हो रही है। इसके लिए 33 प्रस्तावों का एजेंडा तय किया गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के दस प्रस्ताव भी सौंपे गए हैं। इसके चलते परिषद में करीब 43 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
ज्ञात रहे कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में 16 जनवरी को दोपहर 3 बजे महापौर सभा कक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निगमायुक्त सहित महापौर परिषद सदस्य व विभागीय अधिकारी शामिल होंगे।
संबंधित समाचार

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!