सड़कों पर उतरी व्हील लॉक पेट्रोलिंग: अवैध पार्किंग टारगेट; 8 टीमें कर रही शहर में लगातार निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अब विशेष पेट्रोलिंग और व्हील लॉक अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के चारों जोन में आठ विशेष टीमें लगातार भ्रमण कर अवैध पार्किंग और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। इन टीमों को रविवार को डीसीपी यातायात राजेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीसीपी त्रिपाठी के मुताबिक चारों जोन में दो-दो पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमें तैनात की गई हैं। हर टीम में चार अधिकारी और कर्मचारी हैं। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर ट्रैफिक दबाव वाले इलाकों, मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर निगरानी रखेंगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी पुलिस टीमों की कड़ी नजर
जोन-1 में चाणक्यपुरी चौराहा, गोपुर, फूटी कोठी, रणजीत हनुमान मंदिर और महू नाका क्षेत्र में टीम भ्रमण करेगी। जोन-2 में चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा, सयाजी, विजय नगर चौराहा, सत्य सांई, बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा और एलआईजी चौराहा शामिल हैं। जोन-3 में प्लेटफॉर्म नंबर 5-6, डीआरपी लाइन, भंडारी तिराहा, जंजीरावाला चौराहा, हाई कोर्ट तिराहा, खातीपुरा और एमटीएच कम्पाउंड क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी।
जोन-4 में खातीवाला टैंक, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, चोइथराम मंडी चौराहा, सिंधी कॉलोनी, टॉवर चौराहा, अग्रसेन चौराहा और भंवरकुआं क्षेत्र शामिल हैं। पेट्रोलिंग टीमें पीए सिस्टम, बॉडी वॉर्न कैमरा, व्हील लॉक और पीओएस मशीन के साथ सड़कों पर उतरी हैं। अवैध पार्किंग, फुटपाथ पर वाहन खड़े करने या सड़क पर गाड़ी छोड़कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पहले समझाइश, फिर चालान
ट्रैफिक पुलिस पहले वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दे रही है। चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहनों पर व्हील लॉक लगाया जाएगा या क्रेन से हटाकर चालान किया जाएगा।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!