इश्क के जाल में फंसाकर यह क्या कर दिया: दोस्त को भी सौंपा; ऐसे छिपाकर रखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई 15 वर्षीय लड़की को पुलिस ने इंदौर से एक नाबालिग लड़के के साथ बरामद किया। वह बुर्का पहने हुए थी। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर नाबालिग आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ बताया हिंदू जागरण मंच ने
घटना के बाद हिंदू जागरण मंच ने इसे ‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है। संगठन के अनुसार नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया । उसे धर्म परिवर्तन के लिए भी उकसाया गया।
दलित लड़की को एक मुस्लिम परिवार का नाबालिग लड़का ले गया
हिंदू जागरण मंच के अर्जुन भदौरिया के अनुसार शहर में पहली बार इस पैटर्न की तर्ज पर 5 नंबर नाका क्षेत्र की अवैध कॉलोनी में यह घटनाक्रम सामने आया। हिंदू समाज की 15 साल की दलित लड़की को एक मुस्लिम परिवार का नाबालिग लड़का बहला-फुसलाकर ले गया।
परिवार ने की भागने में मदद
हिंदू जागरण मंच के अनुसार पीड़िता की सहेलियां और आरोपी लड़के के परिवार ने उज्जैन से भगाने में मदद की। लड़के के परिवार ने उसे इंदौर ले जाकर अपने एक घर में रखा। लड़की दो दिन तक मुस्लिम लिबास यानी बुर्के में रही।
पुलिस को भी बुर्के में मिली
उज्जैन की चिमनगंज पुलिस के अनुसार जब पुलिसकर्मी इंदौर में लड़की को लेने पहुंचे, तब भी लड़की बुर्के में थी। नाबालिग ने बुधवार देर रात बयान दर्ज किए। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर नाबालिग और उसके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जांच में चौंकाने वाले तथ्य
चिमनगंज मंडी पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ। 6 महीने पहले अहमद नगर के एक नाबालिग ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में ब्रेकअप कर अपने ही दोस्त को उसके पीछे लगा दिया। लड़की का ब्रेनवॉश करने में पास में रहने वाली एक वर्ग विशेष की सहेली की अहम भूमिका है।
48 घंटे में मुस्लिम बहुल इलाके से किया रेस्क्यू
चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के अनुसार हिंदू लड़की को बुर्का पहनाकर किसी रिश्तेदार के घर में रखा गया था। पुलिस ने उसे 48 घंटे के अंदर ही इंदौर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र से रेस्क्यू कर लिया। लड़के से पूछताछ जारी है। दोनों नाबालिग हैं।
संबंधित समाचार

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!