पुरानी रंजिश में युवती का क्या हाल कर दिया: कोई किसी पर ऐसे भी हमला कर सकता है; तीन अन्य युवतियों पर क्यों दर्ज हुआ केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवती पर ब्लेड और कांच की बोतल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवती घायल हो गई, जिसे उसके दोस्तों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चाय पीने गई थी युवती, कैफे के बाहर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार नेहरू नगर निवासी आरूषि ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शनिवार रात करीब 11:30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ क्षेत्र स्थित सरपंच कैफे पर चाय पीने पहुंची थी। इसी दौरान वहां वैष्णवी, नेहा और अच्छू नाम की युवतियां भी आ गईं। आरूषि का आरोप है कि तीनों युवतियों ने पुराने विवाद को लेकर उससे बहस शुरू कर दी। कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
ब्लेड से चेहरे और हाथ पर वार, बोतल सिर पर फोड़ी
पीड़िता के मुताबिक विवाद के दौरान वैष्णवी ने ब्लेड निकालकर उसके चेहरे और हाथ पर हमला कर दिया। वहीं नेहा ने जूस की कांच की बोतल उसके सिर पर दे मारी। अचानक हुए हमले से आरूषि घायल हो गई और उसके सिर, चेहरे तथा हाथ में चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसक रूप ले चुका था।
दोस्तों ने बचाया, अस्पताल पहुंचाया
हमले के समय आरूषि के साथ मौजूद एक युवती और युवक ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से बचाया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई।
पुराना विवाद बना हमले की वजह
आरूषि ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी एक सहेली और आरोपी वैष्णवी के बीच मारपीट को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। इसके बाद उसने तीनों युवतियों से संपर्क और बातचीत बंद कर दी थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने मौका देखकर उस पर हमला किया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
एमआईजी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर वैष्णवी, नेहा और अच्छू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!