वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी: प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांदीपनि स्कूल और सुपर-100 योजना में शामिल मल्हार आश्रम स्कूल में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं की शिकायत करना भारी पड़ गया। गंदे शौचालय, पानी और बिजली की समस्या को लेकर बच्चों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तो प्राचार्य देवेंद्र कुमार ने उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी दे डाली। मामले का पांच मिनट का वीडियो सामने आया है।
मोबाइल में मैसेज लिखकर बच्चे से पढ़वाया
वीडियो में प्राचार्य मोबाइल पर एक मैसेज लिखकर विद्यार्थी से सभी के सामने पढ़वाते नजर आ रहे हैं। इसमें बिना सूचना दिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देने, उत्तर पुस्तिकाओं की सख्ती से जांच करने और वार्षिक परीक्षा में फेल करने की बात लिखी थी।
बच्चे बोले- सर, अब शिकायत नहीं करेंगे
प्राचार्य ने बच्चों से कहा कि प्रैक्टिकल के 25 नंबर हमारे हाथ में हैं। जीरो नंबर दे देंगे तो मुख्य परीक्षा में 50 नंबर लाने के बाद भी फेल हो जाओगे। इस पर बच्चे मैसेज डिलीट करने की गुहार लगाने लगे।
प्राचार्य ने सवाल किया कि क्या तुमने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत डिलीट की? बच्चों ने कहा कि सर, अब शिकायत नहीं करेंगे। प्राचार्य ने उन्हें कमरा खाली कर चले जाने तक की बात कही।
प्राचार्य ने स्वीकार की भाषा में गलती
वीडियो सामने आने के बाद प्राचार्य देवेंद्र कुमार ने इसकी सत्यता स्वीकार करते हुए सफाई दी कि उनका उद्देश्य बच्चों में अनुशासन बनाए रखना था। शिकायत से एक दिन पहले पंखा बंद हुआ था। विद्यार्थी उन्हें बताते तो वे सुधरवा देते।
उन्होंने कहा कि बच्चों को मार नहीं सकते, इसलिए अनुशासन के लिए डराना पड़ता है। भाषा के इस्तेमाल में गलती हुई है, आगे से इसका ध्यान रखेंगे। उन्होंने जेन-जी पीढ़ी का जिक्र करते हुए कहा कि अब पहले जैसा जमाना नहीं रहा।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!