बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे: सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मोटरसाइकिल की पिछली सीट के नीचे ब्राउन शुगर छिपाकर रखे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों से 13 ग्राम ब्राउन शुगर और तस्करी में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।
दरअसल, 26 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम गश्त करते हुए सुपर कॉरिडोर रोड स्थित मेट्रो पिलर क्रमांक पी-206 के पास पहुंची थी। यहां मोटरसाइकिल के साथ खड़े दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की तो दोनों घबराने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रोहित ठाकुर (22) निवासी गांधीनगर थाना क्षेत्र और रवि यादव (24) निवासी आजाद नगर थाना क्षेत्र बताए। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे पन्नी में छिपाकर रखी गई 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित आठवीं तक शिक्षित है और डिलीवरी बॉय का काम करता है, जबकि रवि छठी तक पढ़ा है और एक चॉकलेट कंपनी में कार्यरत है। आरोपियों से 1.30 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर और 90 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल सहित कुल 2.20 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।
ब्राउन शुगर के सप्लायरों की तलाश
क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वे ब्राउन शुगर कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!