बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश: इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।
कटनी जिले के करौंदी में पारा 6.1 डिग्री और दमोह में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में लगातार चार दिन से शीतलहर चल रही है। पांचवें दिन भी शीतलहर का अलर्ट है।
दमोह, कटनी और शाजापुर में भी सर्द हवाओं का असर रहेगा। वहीं, डिंडौरी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता महज 15 मीटर रह गई।
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है। पिछले छह दिन से प्रदेश में तेज सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है।
प्रदेश के 32 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे
बीती रात प्रदेश के 32 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। करौंदी में 6.1, दमोह में 6.6, शहडोल के कल्याणपुर और शाजापुर के गिरवर में 8.3, रीवा में 8.4, भोपाल में 8.6, नौगांव में 9.2 और जबलपुर में 9.4 डिग्री तापमान रहा।
खजुराहो और रायसेन में 10, ग्वालियर में 10.2, दतिया में 10.4, मंडला और सीधी में 10.6, सतना में 10.7, शिवपुरी, राजगढ़, गुना और छिंदवाड़ा में 11, श्योपुर में 11.2, इंदौर, मलाजखंड और टीकमगढ़ में 11.5, पचमढ़ी में 12.2 तथा उज्जैन में 12.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बैतूल, रतलाम, खंडवा, धार और सागर में भी ठंड का असर रहा।
भोपाल में लगातार तीसरे साल तेज सर्दी, स्कूलों का समय बदला
राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे साल नवंबर में तेज सर्दी पड़ रही है। इस सीजन में 23-24 नवंबर की रात सबसे कम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद पारा 8.8 और अब 8.6 डिग्री पर पहुंच गया है।
पिछले साल 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और 29 नवंबर को 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2018 से 2023 तक नवंबर में न्यूनतम तापमान 10.2 से 13.8 डिग्री के बीच रहा था। बढ़ती ठंड के चलते भोपाल में स्कूलों का समय भी बढ़ा दिया गया है।
ग्वालियर-चंबल में और बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवाओं का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। अगले पांच दिन में तापमान दो डिग्री तक गिरने से प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।
सुबह धुंध और दिन में सर्द हवाओं का असर बना रहेगा। ग्वालियर के मंदिरों में भी भगवान को ऊनी वस्त्र पहनाए जा रहे हैं और बाजरे की रोटी का भोग लगाया जा रहा है।
नवंबर में पांच बड़े शहरों में ऐसा रहा ठंड का रिकॉर्ड
- भोपाल: 30 नवंबर 1941 को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज हुआ था। वर्ष 1936 में नवंबर में साढ़े पांच इंच से ज्यादा बारिश हुई थी।
- इंदौर: 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री तक पहुंच गया था। सामान्यतः नवंबर में रात का तापमान 10 से 12 डिग्री रहता है।
- ग्वालियर: वर्ष 1970 में नवंबर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच चुका है। वर्ष 1927 में तीन इंच से अधिक बारिश हुई थी।
- जबलपुर: 12 नवंबर 1989 को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2022 में भी पारा 7.8 डिग्री तक पहुंचा था। वर्ष 1946 में छह इंच से अधिक बारिश हुई थी।
- उज्जैन: 30 नवंबर 1974 को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले दस वर्षों में नवंबर का न्यूनतम तापमान सामान्यतः 10 से 11 डिग्री के बीच रहा है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!