खबर
Top News

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार: बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 11:52 am
शेयर करें:
एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.20 लाख रुपए कीमत की 12.01 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) और तस्करी में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

जब्त मश्रुके की कुल कीमत करीब 1.70 लाख रुपए है। दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। इनमें से एक के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण भी दर्ज है।

पुलिस आयुक्त के दिशा-निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

इसी क्रम में 27 नवंबर की रात रिस्पांस ड्यूटी और संदिग्धों की तलाश में निकली क्राइम ब्रांच की टीम राजकुमार सब्जी मंडी रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंची। यहां सड़क किनारे होंडा शाइन बाइक पर दो संदिग्ध युवक बैठे दिखाई दिए। बाइक की आगे की नंबर प्लेट भी मुड़ी हुई थी।

पुलिस को देखकर घबराए, तलाशी में मिली ड्रग्स
क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों से रात में सुनसान स्थान पर बैठने का कारण पूछा तो वे हड़बड़ाने लगे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रोहित मेहरा (24) और आयुष चंदेरिया (22), दोनों निवासी भागीरथपुरा, थाना बाणगंगा क्षेत्र बताए।

संदेह होने पर पुलिस ने बाइक की विधिवत तलाशी ली। इस दौरान 12.01 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर ड्रग्स और 50 हजार रुपए कीमत की बाइक जब्त कर ली।

एक पुताई का काम करता है, दूसरा डिलीवरी बॉय
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोहित मेहरा आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और पुताई सहित मजदूरी का काम करता है। वहीं, आयुष चंदेरिया नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और डिलीवरी बॉय का काम करता है। दोनों के खिलाफ पूर्व से कुल छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

रोहित पर चार तो आयुष पर दो आपराधिक प्रकरण

रोहित मेहरा के खिलाफ बाणगंगा थाने में 30 नवंबर और 18 दिसंबर 2022 को आर्म्स एक्ट के तहत दो प्रकरण दर्ज हुए थे। इसके अलावा 2 फरवरी 2023 को जुआ एक्ट और 3 जून 2026 को आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

वहीं, आयुष चंदेरिया के खिलाफ बाणगंगा थाने में 12 दिसंबर 2023 को हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। इसके अलावा 29 सितंबर 2026 को लसूड़िया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

कहां से लाए ड्रग्स, किसे देने जा रहे थे?
क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 204/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से ड्रग्स के स्रोत, सप्लायरों और तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

इस कारोबार में अन्य किन लोगों की संलिप्तता है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पूरी कार्रवाई अपराध शाखा थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने की।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना
Top News

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

8 minutes ago
परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ
Top News

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

18 minutes ago
बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे
Top News

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

27 minutes ago
पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई
Top News

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

38 minutes ago
इस शहर में पकड़ी ड्रग्स
Top News

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

43 minutes ago
वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी
Top News

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

about 1 hour ago
बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश
Top News

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

about 1 hour ago
पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप
Top News

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

about 1 hour ago
तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब
Top News

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

about 2 hours ago
भारतीय टीम संकट में घिर गई
Top News

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

about 2 hours ago
चाय पीने के दौरान हुआ विवाद
Top News

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

about 2 hours ago
मां की बेरहमी...
Top News

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

about 2 hours ago
आशियाने मलबे में हुआ तब्दील
Top News

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

about 2 hours ago
संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान
Top News

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

about 16 hours ago
बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार
Top News

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

about 16 hours ago
कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर
Top News

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

about 16 hours ago
रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी
Top News

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

about 17 hours ago
सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री
Top News

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

about 17 hours ago
खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

about 17 hours ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!