परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ: इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसद के विशेष सत्र से पहले महाराष्ट्र की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इसके बदले सांसद सुप्रिया सुले को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार में भी एक कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद मांगे हैं। हालांकि, मंत्री पदों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को कहा था कि शरद पवार से चर्चा के बाद परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला लिया गया है। पवार की पार्टी के महाराष्ट्र विधानसभा में 10 विधायक और लोकसभा में आठ सांसद हैं। संसद का विशेष सत्र लोकसभा में 30 नवंबर और राज्यसभा में दो दिसंबर से शुरू होगा।
24 दिन पहले सामने आई थी मोदी-पवार की बातचीत
करीब 24 दिन पहले शरद पवार के करीबी विट्ठल मनियार ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में भर्ती पवार से फोन पर बातचीत की थी। मोदी ने कहा था- सुप्रिया अब तैयार हैं। हम दोनों मिलकर देश संभालेंगे, आप आराम कीजिए। इससे पहले सात जुलाई को शरद पवार और सुप्रिया सुले ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। वहीं, 10 अगस्त को मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुप्रिया की बेटी की शादी में शामिल हुए थे।
कांग्रेस बोली- आपके लिए राज्यसभा सीट छोड़ी थी
महाराष्ट्र कांग्रेस ने पवार की पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कहा कि इसी साल राज्यसभा चुनाव में शरद पवार को जिताने के लिए उसने अपनी सीट पर दावा छोड़ दिया था। अब पवार और उनकी पार्टी भाजपा सरकार के परिसीमन बिल का समर्थन क्यों कर रहे हैं?
लोकसभा में बढ़ जाएंगी 272 सीटें
रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बिल पारित होने पर लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 815 हो जाएंगी। इनमें 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। विधानसभाओं में कुल 6,185 सीटें करने का प्रस्ताव है।
2051 तक नहीं बदलेगी राज्यों की आनुपातिक हिस्सेदारी
अप्रैल में संसद में पारित नहीं हो सके बिल में जनसंख्या आधारित परिसीमन का प्रस्ताव था। इससे राज्यों के प्रतिनिधित्व का अनुपात बदलने की आशंका थी। नए प्रस्ताव में 1971 की जनगणना के आधार पर सीटों की संख्या का निर्धारण और 2011 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का परिसीमन करने की योजना है। सभी राज्यों की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 2051 तक उनकी आनुपातिक हिस्सेदारी बरकरार रखने का प्रस्ताव है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!