इस शहर में पकड़ी ड्रग्स: इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने पांच महीने से फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अमन पटेल (26) निवासी जिला देवास को गिरफ्तार किया है। पूर्व में पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ और बैकवर्ड ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस को ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में अमन की भूमिका का पता चला था।
दरअसल, 30 जून 2026 को क्राइम ब्रांच ने स्कीम नंबर 134 स्थित दस्तूर डिलाइट गार्डन के पीछे घेराबंदी कर महिंद्रा थार से फरहान शेख निवासी खिजराबाद जन-जम कॉलोनी, अतीक उर्फ तौफीक खान उर्फ मोहम्मद तौकीद निवासी जूना रिसाला, अमान उर्फ फैजान खान निवासी जूना रिसाला बड़वाली चौकी और फरहान खान निवासी जूना रिसाला को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों से 2.30 लाख रुपए कीमत की 23.73 ग्राम एमडी ड्रग्स और 19 लाख रुपए कीमत की महिंद्रा थार सहित कुल 21.30 लाख रुपए का माल जब्त किया गया था।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से दबोचा
पुलिस जांच में अमन पटेल की संलिप्तता सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी 12वीं तक शिक्षित है और अलमारी-फर्नीचर बनाने का काम करता है।
मूल सप्लायर और खरीदारों की तलाश
क्राइम ब्रांच ने पूर्व में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत दर्ज प्रकरण में धारा 8/29 का इजाफा किया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अमन से ड्रग्स के मूल सप्लायर, अन्य खरीदारों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!