युवक को लालच देकर क्या करना चाहते थे: किस बात का दबाव बनाया; इंकार करने पर क्या धमकी दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में एक युवक को धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से दबाव बनाने और धमकी देने का मामला सामने आया है।
युवक की शिकायत पर मामला दर्ज
गणेशपुरी कॉलोनी खजराना निवासी 22 वर्षीय विनय पांचाल की शिकायत पर खजराना पुलिस ने उज्जैन निवासी आरिफ शाह के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित धमकी व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी घर आता है
फरियादी विनय पांचाल ने पुलिस को बताया कि वह उज्जैन में एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। मेरे घर पर परिचित आरिफ शाह का आना-जाना होता था।
मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा
इसी पहचान का फायदा उठाकर आरिफ शाह ने 19 दिसंबर 2025 की सुबह विनय से बातचीत के दौरान कथित रूप से उसने हिंदू रीति-रिवाजों को नीचा दिखाया और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए उकसाया।
खतना कराने की बात भी कही
आरोपी ने कहा कि मुस्लिम धर्म अपनाने से मेरी “काया पलट” हो जाएगी, काम-काज में तरक्की मिलेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही उसने मुझे मुस्लिम रीतिरिवाज के अनुसार खतना कराने की बात भी कही।
कई लालच भी दिए
युवक ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने तरह-तरह के लालच दिए, जिससे मैं घबरा गया और अगले ही दिन अपनी नौकरी पर उज्जैन चला गया।
जान से मारने की धमकी
विनय ने बताया कि 26 जनवरी को जब वह उज्जैन से इंदौर अपने घर लौटा, तो आरोपी आरिफ शाह उसे घर पर ही मिला। आरोपी ने धर्म परिवर्तन को लेकर दोबारा पूछा। मेरे इंकार करने पर आरोपी ने कथित रूप से गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
दोस्तों की दी जानकारी
घटना से भयभीत होकर युवक ने पूरी जानकारी अपने दोस्तों वेंकटेश यादव और कुनाल करोले को दी और उनके साथ खजराना थाने पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!