खबर
Top News

ट्रेन रोककर समोसा खरीदने पर रेलवे ने क्या कहा: वायरल वीडियो को बताया भ्रामक; जारी किया ऐसा स्पष्टीकरण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 3:54 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि एक मालगाड़ी को चालक दल ने भोजन खरीदने के लिए बीच रास्ते में रोक दिया। इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इस मामले में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए वायरल दावे को पूरी तरह गलत, भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है।

जनसंपर्क अधिकारी ने जारी की विज्ञप्ति
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही ट्रेन कॉनकोर ग्रीन फील्ड प्राइवेट टर्मिनस की मालगाड़ी थी, जिसे लोको संख्या 27237 और 27600 द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह ट्रेन राऊ (RAU) यार्ड में पहले से निर्धारित इंजीनियरिंग कार्य और परिचालन कारणों के चलते राऊ होम सिग्नल पर रुकी हुई थी।

रेलवे ने स्पष्ट किया कि ट्रेन का ठहराव किसी भी स्थिति में भोजन खरीदने या चालक दल के किसी निजी कार्य के लिए नहीं किया गया था। ट्रेन का रुकना पूरी तरह निर्धारित रेलवे परिचालन प्रक्रिया का हिस्सा था।

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को लेकर भी रेलवे ने दी सफाई
रेलवे के अनुसार, सोशल मीडिया वीडियो में जो व्यक्ति ट्रेन से उतरकर भोजन खरीदता हुआ दिखाई दे रहा है, वह उस समय ट्रेन का कार्यरत सहायक लोको पायलट नहीं था। वह एक स्पेयर सहायक लोको पायलट था, जिसने ट्रेन के अधिकृत परिचालन ठहराव के दौरान व्यक्तिगत रूप से भोजन खरीदा था।

रेलवे ने बताया कि इस दौरान मालगाड़ी को बिना निगरानी के नहीं छोड़ा गया था। ट्रेन का वास्तविक कार्यरत चालक दल यानी लोको पायलट और सहायक लोको पायलट दोनों अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मौजूद थे और दोनों इंजनों की सुरक्षा तथा संचालन व्यवस्था पूरी तरह सामान्य थी। रेलवे ने कहा कि केवल एक व्यक्ति की व्यक्तिगत गतिविधि को आधार बनाकर यह दावा कर दिया गया कि ट्रेन को भोजन लेने के लिए रोका गया, जबकि वास्तविकता इससे पूरी तरह अलग है।

DEMU ट्रेन बताकर भी किया गया गलत प्रचार

रेलवे ने वायरल वीडियो के एक अन्य पहलू पर भी सफाई दी है। रेलवे के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो को यात्री डेमू (DEMU) ट्रेन से जोड़कर प्रस्तुत किया गया, जबकि वास्तविक घटना एक मालगाड़ी से संबंधित थी।

रेलवे का कहना है कि वीडियो को अधूरी जानकारी के साथ साझा किया गया और उसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इस कारण आम लोगों में भ्रम की स्थिति बनी और रेलवे की कार्यप्रणाली को लेकर गलत संदेश गया।

रेल प्रशासन ने लोगों से की अपील
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भारतीय रेलवे में ट्रेन संचालन कड़े सुरक्षा नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत किया जाता है। किसी भी ट्रेन को चालक दल की व्यक्तिगत सुविधा या निजी कारणों से रोकना नियमों के विरुद्ध है।

रेलवे ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या जानकारी को बिना सत्यापन के आगे साझा न करें। भ्रामक और अपुष्ट सामग्री से बचें तथा रेलवे से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें। रेल प्रशासन ने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों और माल परिवहन की सुरक्षा है और सभी परिचालन निर्णय निर्धारित नियमों के अनुसार ही लिए जाते हैं।

संबंधित समाचार

भीषण अग्निकांड
Top News

भीषण अग्निकांड:तेल टैंकर पलटते ही हुआ धमाका; 31 लोगों की मौत, 21 घायल

2 minutes ago
वॉट्सएप का नया फीचर
Top News

वॉट्सएप का नया फीचर:अब तय समय पर खुद-ब-खुद भेजे जाएंगे मैसेज; फोन बंद होने पर भी होगी डिलीवरी

3 minutes ago
फाइनल के लिए आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया-ए
Top News

फाइनल के लिए आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया-ए:राइजिंग स्टार्स एशिया कप का पहला सेमीफाइनल होगा रोमांचक; पिछले मुकाबले में वैभव ने जड़े थे 28 छक्के

12 minutes ago
सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की एंट्री
Top News

सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की एंट्री:ब्रिज के नीचे खुद खड़े रहकर दुकानें लगवाने का ऐलान

14 minutes ago
प्रदेश में बढ़ा ठंड का सितम
Top News

प्रदेश में बढ़ा ठंड का सितम:अगले दो दिन और बढ़ेगी सर्दी; राजधानी में लगातार तीसरे साल रिकॉर्ड ठंड

23 minutes ago
दूषित पानी से हुई मौतों का मामला
Top News

दूषित पानी से हुई मौतों का मामला:निलंबित अधिकारी हुए बहाल; निचले स्तर के कर्मचारी अब भी निलंबित

24 minutes ago
भागीरथपुरा कांड में बड़े अफसर की बहाली
Top News

भागीरथपुरा कांड में बड़े अफसर की बहाली:छोटे कर्मचारियों पर अब भी निलंबन की मार

32 minutes ago
बायपास पर चोर-पुलिस की दौड़
Top News

बायपास पर चोर-पुलिस की दौड़:पांच किमी पीछा कर बदमाशों को पकड़ लिया; दो वाहन और चोरी के औजार जब्त

36 minutes ago
मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय
Top News

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

about 15 hours ago
कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर
Top News

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

about 16 hours ago
उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी
Top News

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

about 16 hours ago
हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?
Top News

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

about 17 hours ago
बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील
Top News

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

about 17 hours ago
आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी
Top News

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

about 17 hours ago
भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न
Top News

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

about 17 hours ago
लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान
Top News

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

about 17 hours ago
जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प
Top News

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

about 17 hours ago
गाड़ी निजी, ठाट सरकारी
Top News

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

about 17 hours ago
भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड
Top News

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

about 17 hours ago
ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया
Top News

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!