मंत्री के बेटे ने इस पुलिस थाने के बारे में क्या कहा: किस बात पर उठाए सवाल; मंत्री ने किस बात पर जताई चिंता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर की कानून-व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी ही विधानसभा क्षेत्र के बाणगंगा थाने को शहर में सबसे ज्यादा क्राइम रेट वाला बताया है। यह बयान उन्होंने बाणेश्वर कुंड पर “बाणेश्वर लोक” के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान दिया, जहां मंत्री, महापौर और प्रशासनिक अधिकारी भी मंच पर मौजूद थे।
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में नशा और अपराध सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक विकास के जरिए क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और अपराध पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने यह भी बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए प्रशासन से चर्चा की गई है।
कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी युवाओं को धर्म से जोड़ने और नशे से दूर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में “लव जिहाद” जैसे मुद्दों को लेकर जागरूकता जरूरी है और युवाओं का धार्मिक जुड़ाव बढ़ना चाहिए।
इसके अलावा मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए बीजेपी की जीत का दावा किया। वहीं जबलपुर क्रूज हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं पर्यटन को प्रभावित करती हैं और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले भी मंत्री विजयवर्गीय नशे के खिलाफ सख्त बयान दे चुके हैं और पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!