गंभीर मामले के आरोपी का वकीलों ने क्या हाल किया: 11 वीं की छात्रा के साथ किया था ऐसा; पुलिस कहां लेकर गई थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
जिला कोर्ट परिसर में वकीलों ने 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
आरोपी को कोर्ट में पेश करने लाई थी पुलिस
जानकारी के अनुसार कोहेफिजा पुलिस आरोपी ओसाफ अली खान को कोर्ट में पेश करने लेकर आई थी। इस बीच वहां मौजूद वकीलों की भीड़ ने उसे घेर लिया और मारपीट की।
पुलिसकर्मियों-वकीलों के बीच भी झूमाझटकी
हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच भी झूमाझटकी की स्थिति बन गई। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो 2 फरवरी का बताया जा रहा है।
बल प्रयोग कर आरोपी को बचाया
कोर्ट परिसर में शोर-शराबा और धक्का-मुक्की के कारण कामकाज भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला।
यह है मामला
कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार मामला तब सामने आया जब शाहपुरा स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा ने परिवार के साथ कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ओसाफ छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई थी।
कार में किया था बलात्कार
पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की। घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपए का इंतजाम कर आरोपी को दिए।
छात्रा के दोस्तों को दिखाया वीडियो
बाद में जब छात्रा नहीं मानी, तो आरोपी ने वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। छात्रा ने अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाता था
पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया था कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!