नाबालिग के साथ यह क्या कर दिया: तीन घंटे पुलिस ने थाने में क्यों बैठाकर रखा; क्या निर्देश हैं ऐसे मामलों में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा थाने में टीआई के अनुपस्थित रहने के दौरान एक नाबालिग से छेड़छाड़ और गंभीर अपराध के मामले में पुलिस स्टाफ द्वारा पीड़ित परिवार को थाने में करीब तीन घंटे बैठाने का मामला सामने आया हैञ
टीआई को दी घटनाक्रम की जानकारी
जब टीआई आरडी कानवा थाने पहुंचे, तो परिवार ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद टीआई ने स्टाफ को फटकार लगाई और आरोपी को हिरासत में लेने और तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
पुलिस कमिश्नर के हैं ये निर्देश
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने निर्देश दिए थे कि थाने में टीआई के अनुपस्थित रहने पर भी ड्यूटी अधिकारी सीनियर अधिकारियों को जानकारी देते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करें। इसके बावजूद कई थानों में यह निर्देश पालन नहीं किया जा रहा है।
गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज
रविवार-सोमवार दरमियानी रात 10 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत पर ग्यारसी लाल पुत्र देवचंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। आज पीड़िता को 20 नंबर कोर्ट में धारा 164 के बयान के लिए पेश किया गया।
ढाई महीने पहले भी की थी हरकत
पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी ने ढाई महीने पहले भी उनकी बेटी के साथ गलत हरकत की थी, लेकिन उसने तब किसी को कुछ नहीं बताया था।
मोबाइल पर ऐसी तस्वीरें मिली
17 जनवरी की रात मोबाइल देखने पर मां ने देखा कि बेटी की बिना कपड़ों की कुछ तस्वीरें थीं। जब बेटी से पूछा, तो उसने बताया कि ग्यारसी लाल ने यह तस्वीरें दिखाने को कहा और धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो पिता को मार दिया जाएगा। तब पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी।
परिवार का यह आरोप
जब परिवार आरोपी से मिलने गया, जहां ग्यारसी लाल और उसके बेटे योगेश ने अपशब्द कहते हुए मारपीट की व धमकाया। इसके बाद पीड़ित परिवार बच्ची के साथ थाने पहुंचा।
रात में हिरासत में लिया
ड्यूटी पर मौजूद महिला अधिकारी ने परिवार की बात सुनी, लेकिन करीब तीन घंटे तक इंतजार कराया गया। रात में टीआई के आने पर एफआईआर दर्ज कर ग्यारसी लाल को हिरासत में लिया गया।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!