एमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज: इन जिलों में हुई झमाझम बारिश; मानसून 10 दिन लेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। शनिवार को भोपाल, इंदौर और धार समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने विदिशा, राजगढ़, रायसेन और गुना सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है हवा
कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद सीहोर, देवास, इंदौर, शाजापुर, अशोकनगर, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
29 जिलों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 29 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, झाबुआ, रतलाम, नीमच, राजगढ़, विदिशा, सागर और दमोह सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा।
शिवपुरी में सबसे तेज चली हवा
आंधी की रफ्तार के मामले में शिवपुरी सबसे आगे रहा, जहां हवा की गति 46 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर और अशोकनगर में 43 किमी प्रति घंटा, रीवा और खजुराहो में 41 किमी, धार, गुना और आगर-मालवा में 39 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
मानसून की एंट्री में देरी
इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की मध्य प्रदेश में दस्तक सामान्य से करीब 8 से 10 दिन देरी से होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने का अनुमान जताया है। आमतौर पर मानसून 15 जून के आसपास प्रदेश में प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार 20 जून तक भी इसकी सक्रियता दिखाई नहीं दी है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून फिलहाल तेलंगाना क्षेत्र में ठहरा हुआ है। यदि अगले कुछ दिनों में इसकी गति बढ़ती है तो यह मध्य प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ सकता है।
प्रदेश में 44 प्रतिशत कम बारिश
मानसून की देरी का असर बारिश के आंकड़ों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जून महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से 44 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक असर पूर्वी मध्य प्रदेश पर पड़ा है, जहां जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में सामान्य से लगभग 65 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभागों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से 27 प्रतिशत कम है।
भोपाल सबसे बेहतर स्थिति में
प्रदेश के 55 जिलों में से 45 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम बना हुआ है। हालांकि राजधानी भोपाल इस मामले में अपवाद है, जहां अब तक सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यहां लगभग ढाई इंच के सामान्य आंकड़े के मुकाबले चार इंच बारिश हो चुकी है। वहीं अलीराजपुर ऐसा जिला है, जहां अब तक बारिश का कोई उल्लेखनीय रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!