MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज: इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सितंबर के आखिरी सप्ताह से प्रदेश में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू होने का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार
शुक्रवार सुबह राजधानी भोपाल के कोलार समेत कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, मानसून की सक्रियता फिलहाल पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। 18 से 21 सितंबर के बीच प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक और आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
21 सितंबर तक बारिश की गतिविधि
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, सात दिन के पूर्वानुमान में 18 से 21 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने के संकेत हैं। 22 सितंबर से बारिश की गतिविधि अपेक्षाकृत सीमित हो सकती है।
सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई
मानसून की विदाई की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान से होने का अनुमान है। इसके बाद प्रदेश में भी आखिरी सप्ताह के दौरान मानसून कमजोर पड़ने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि विदाई से पहले होने वाली बारिश उन जिलों के लिए राहत लेकर आ सकती है, जहां इस सीजन में अब तक सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
47 जिलों में बारिश, सबलगढ़ में 4 इंच पानी
पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 47 जिलों के करीब 190 शहरों और कस्बों में बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और बैतूल समेत कई जिले शामिल हैं।
मुरैना के सबलगढ़ में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि निवाड़ी के ओरछा में करीब ढाई इंच पानी गिरा।
अरब सागर में बना लो प्रेशर सिस्टम
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, फिलहाल सौराष्ट्र और उससे लगे उत्तर-पूर्वी अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है।
मानसून ट्रफ भी इस सिस्टम से होकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों का असर मध्य भारत में नमी और बारिश की गतिविधियों पर पड़ रहा है।
इसी वजह से 18 और 19 सितंबर को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
19 सितंबर के बाद फिर बन सकता है नया सिस्टम
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम तक उत्तर अंडमान सागर के आसपास पहुंच सकता है।
इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तर अंडमान सागर में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है।
इसके बाद इसके दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट की ओर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के संकेत हैं।
यदि यह सिस्टम विकसित होता है तो इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है और बारिश की गतिविधियों में एक और बदलाव देखने को मिल सकता है।
MP में अब तक 88.9% बारिश
प्रदेश में अब तक 842.1 मिमी यानी करीब 33.1 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है। यह सामान्य बारिश 905.3 मिमी यानी करीब 35.6 इंच से लगभग 2.5 इंच कम है। आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 7% कम बारिश हुई है।
पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश सामान्य से करीब 2% कम, जबकि पश्चिमी हिस्से में करीब 11% कम रही है।
32 जिलों में अब भी बारिश की कमी
प्रदेश के कई जिलों में बारिश की कमी पिछले सप्ताह में कुछ हद तक कम हुई है। पूर्वी हिस्से में बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी समेत कई जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
पश्चिमी हिस्से में आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा समेत कई जिलों में भी बारिश सामान्य से कम रही है। इनमें कुछ जिलों में कमी 4% से लेकर 50% तक बताई गई है।
मानसून विदाई से पहले बारिश से सुधर सकता है आंकड़ा
प्रदेश में मानसून की विदाई भले ही करीब आ गई हो, लेकिन अगले कुछ दिनों में बनने वाले मौसम सिस्टम बारिश के आंकड़े को कुछ और सुधार सकते हैं।
खासकर जिन जिलों में अब तक बारिश की कमी बनी हुई है, वहां होने वाली बारिश किसानों और जलस्रोतों के लिए राहत दे सकती है।
फिलहाल 21 सितंबर तक मौसम की गतिविधियों पर नजर रहेगी, जबकि 19 सितंबर के बाद बनने वाले संभावित नए सिस्टम से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!