कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज: बारिश-ओलों और बर्फबारी का अलर्ट; क्या होगा अगले दो दिन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जबकि हरियाणा में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर फिर बढ़ गया है।
राजस्थान में जयपुर सहित कई शहरों में बुधवार रात से घने बादल छाए हुए हैं और 20 मार्च तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में 2 से 9 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
हरियाणा के रेवाड़ी में रात के समय तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और कई स्थानों पर होर्डिंग्स भी उखड़ गए। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट देखी जा रही है और आगे भी 2 से 3 डिग्री तक कमी संभव है।
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम सक्रिय है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में भी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलों का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भी ओले गिरने की खबर है।
पूर्वोत्तर में नगालैंड के चुमौकेडिमा और पेरेन जिलों में तेज तूफान और बारिश से 46 परिवार प्रभावित हुए हैं। कई घरों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है, जबकि मोन जिला के एक सरकारी स्कूल को भी क्षति पहुंची है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
अगले दो दिन का पूर्वानुमान
20 और 21 मार्च के लिए दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान में ओले गिरने का अलर्ट बना हुआ है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में आंधी की चेतावनी है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश की आशंका जताई गई है। देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय और बदलता हुआ बना रहेगा।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!