सड़कों पर जलभराव: रॉबर्ट चौराहे पर घंटों तक रेंगते रहे वाहन; प्रशासन की व्यवस्थाएं हुई फेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

पहली बारिश में बदहाली का खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का असली चेहरा मानसून की पहली बारिश ने खुलासा कर दिया है। शहर के तथाकथित विकास के दावों का खुलासा तब हुआ जब महज कुछ घंटों की बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी।
गंदे पानी की आपूर्ति, जल संकट और बदहाल ट्रैफिक जैसी समस्याओं से त्रस्त जनता का सब्र तब पूरी तरह जवाब दे गया, जब सड़कें नदियां और चौराहे तालाब में तब्दील हो गए।
इस अव्यवस्था का सबसे भयावह नजारा रॉबर्ट चौराहे पर देखने को मिला। जलभराव इतना गहरा था कि वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ा। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारों के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
घंटों तक लोग पानी के बीच जाम में फंसे रहे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के विकास मॉडल पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि बारिश से पूर्व किए गए नगर निगम के तमाम दावे धरातल पर पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।
विकास के नाम पर खर्च किए गए करोड़ों रुपयों के बावजूद जल निकासी प्रणाली पहली ही बारिश में दम तोड़ती नजर आई। स्थिति और जनता के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने कड़ा रुख अपनाया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ड्रेनेज सिस्टम की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू करने का आदेश दिया गया है ताकि बारिश का पानी जमा न हो सके।
रॉबर्ट चौराहे जैसे संवेदनशील और जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। यह टीम न केवल बारिश के दौरान यातायात प्रबंधन पर नजर रखेगी, बल्कि जल निकासी व्यवस्था की निगरानी भी करेगी।
यह स्पष्ट किया गया है कि कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जोनल अधिकारियों और जिम्मेदारी वाले ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!