इंदौर में 16-17 नवंबर को पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित: इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बायपास स्थित फीनिक्स मॉल के पास बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते दो दिन कई इलाकों में जलसंकट की स्थिति बन सकती है। यहां नगर निगम की मुख्य ग्रेविटी मेन लाइन को शिफ्ट किया गया है।
9 पानी की टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा
अब इस नई पाइपलाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा। इसके चलते 16 और 17 नवंबर को शहर की 9 पानी की टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।
बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास बंद रहेगा पानी का प्रवाह
नगर निगम के मुताबिक, फ्लाईओवर निर्माण के कारण बायपास पर पहले से बिछाई गई मुख्य ग्रेविटी मेन लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।
अब शिफ्ट की गई पाइपलाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास स्थित वाल्व से पानी का प्रवाह बंद रखा जाएगा।
इन 9 टंकियों से जुड़े इलाकों में नहीं होगी सप्लाई
इंटरकनेक्शन के काम के चलते इन पानी की टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। भूरी टेकरी, मित्र बंधु, सर्व सुविधा, कनाड़िया, हारून कॉलोनी, स्कीम नंबर 134, साई कृपा, तापेश्वरी, समर पार्क।
टैंकरों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था
नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में जरूरत के अनुसार टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय सामान्य किया जाएगा।
निगम की अपील- दो दिन का पानी पहले से रखें
नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों से अपील की है कि वे 16 और 17 नवंबर की जरूरत के मुताबिक पहले से पानी स्टोर करके रखें। साथ ही उपलब्ध पानी का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें, ताकि सप्लाई प्रभावित रहने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!