सरकारी जमीन पर पानी माफिया का कब्जा: अवैध बोरिंग और टैंकरों का खुला खेल लगातार जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पॉश इलाके न्यू पलासिया में पानी माफिया का अनियंत्रित साम्राज्य कायम है। जैन दिवाकर कॉलेज के निकट स्थित वार्ड 43, जोन-10 की बेशकीमती शासकीय भूमि पर माफियाओं ने कब्जा जमा लिया है।
सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए धड़ल्ले से अवैध बोरिंग कर ली है और शासकीय कुओं का दोहन निजी संपत्ति की तरह किया जा रहा है। सुबह से देर रात तक टैंकरों का तांता लगा रहता है, जिन्हें व्यावसायिक रूप से बेचकर अवैध वसूली का काला कारोबार फल-फूल रहा है।
इस अवैध कारोबार का सबसे गंभीर पहलू यह है इस पूरी गतिविधि के लिए बिजली और अन्य बुनियादी संसाधन भी अवैध तरीके से जुटाए गए हैं। घनी आबादी में भारी-भरकम टैंकरों के अनियंत्रित आवागमन ने नागरिकों का सुकून छीन लिया है।
न्यू पलासिया की तंग गलियों में दिनभर टैंकरों की अफरातफरी मची रहती है, जिससे न केवल गंभीर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, बल्कि हर पल किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी मंडराती है।
बार-बार शिकायतें के बावजूद जोनल अधिकारियों की चुप्पी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। ठोस कार्रवाई न होना दर्शाता है प्रशासनिक उदासीनता के चलते इन असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। अब सभी की निगाहें नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल पर टिकी हैं।
शहर की व्यवस्थाओं को लेकर सख्त छवि रखने वाले कमिश्नर क्षितिज सिंघल के सामने चुनौती है कब इस सरकारी लूट पर लगाम कसते हैं। क्षेत्रवासियों ने कमिश्नर से तत्काल व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है।
चेतावनी दी है अविलंब मौके पर निगम की टीम भेजकर अवैध बोरिंग को सील नहीं किया गया और जल माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें सड़क पर उतरना पड़ेगा।
संबंधित समाचार

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!