वीडियो देखिये, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने किया योग: बोले- योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम; प्रधानमंत्री के प्रयासों से मिली वैश्विक पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग' रखी गई है।
योगाभ्यास के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि योग शरीर को मन से, मन को बुद्धि से, बुद्धि को आत्मा से और आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। योग के माध्यम से व्यक्ति स्वयं से और समाज से भी जुड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अधिकांश देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, मानसिक दबाव और विभिन्न बीमारियों के बीच योग स्वस्थ जीवन का प्रभावी उपाय है। यदि लोग प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालें तो मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी साधन है। योग न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता और सामंजस्य भी बढ़ाता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!