वीडियो देखिये, तेज बारिश के बहाव में दो युवक बहे: लसूड़िया में एक की मौत; अहीरखेड़ी में एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बुधवार शाम इंदौर में हुई मूसलाधार बारिश कई परिवारों के लिए मुसीबत बन गई। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बहाव की चपेट में आने से तीन युवक बह गए। इनमें लसूड़िया क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अहीरखेड़ी में दो युवकों के बहने की घटना में एक को सुरक्षित बचा लिया गया। दूसरे युवक की तलाश के लिए पुलिस और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।
पुलिस के अनुसार लसूड़िया मोरी निवासी 34 वर्षीय गोलू पुत्र आत्माराम पंवार बुधवार रात करीब 9 बजे तेज बारिश के बीच अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। इस दौरान वह नाले के किनारे से गुजर रहा था, तभी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। रात में पुलिस और रेस्क्यू टीम ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। प्लाटून कमांडर अश्विन चौधरी के नेतृत्व में आरक्षक कपिल मठोलिया, दिनेश धनेरा, प्रदीप मकोरिया, दिनेश मंडलोई और शैलेन्द्र सिंह परिहार ने करीब एक घंटे तक लगातार सर्चिंग की। इसके बाद गोलू का शव पुल के नीचे कचरे में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। गोलू ईंट निर्माण फैक्ट्री में काम करता था, जबकि उसके पिता आयशर कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं।
वहीं अहीरखेड़ी क्षेत्र में महेश चौहान और उसका दोस्त मनीष पुल की रपट पार कर रहे थे। अचानक दोनों तेज बहाव में बह गए। मनीष ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जबकि महेश तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद से पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।
महेश की तलाश के लिए एसडीईआरएफ की अलग-अलग टीमों ने द्वारकापुरी, अहीरखेड़ी और काकड़ क्षेत्र में लाइन सर्चिंग अभियान चलाया। एक टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर अश्विन चौधरी ने किया, जबकि दूसरी टीम प्लाटून कमांडर रोहन रायकवार के नेतृत्व में तैनात रही। अभियान में आरक्षक कपिल मठोलिया, दिनेश धनेरा, प्रदीप मकोरिया, दिनेश मंडलोई, शैलेन्द्र सिंह परिहार, राधाकृष्ण भाभर, योगेश पाटीदार, चंदू बहुनिया तथा गोविंद चौहान सहित अन्य जवान लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटे रहे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!