वीडियो देखिये, विजयनगर थाने में आवारा कुत्तों का राज: भाजपा नेता का पलटवार; मजदूर की मदद करने गए थे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजयनगर थाने में मंगलवार को हुए हाई-प्रोफाइल ड्रामे में नया खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और समाचार के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदूराव शिंदे ने पुलिस के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह 'झूठा और मनगढ़ंत' करार दिया है।
शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा कि वे किसी रसूखदार की गाड़ी छुड़ाने नहीं, बल्कि एक गरीब मजदूर की फरियाद लेकर थाने पहुंचे थे, जहां पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ उनके साथ बदतमीजी की, बल्कि थाने के भीतर घूम रहे आवारा कुत्तों ने एक फरियादी पर हमला तक कर दिया।
'ड्रिंक एंड ड्राइव' नहीं, गरीब मजदूर की मदद का था मामला
चंदू शिंदे ने खुलासा फर्स्ट के साथ बातचीत में अपना पक्ष रखते हुए साफ किया कि सोशल मीडिया और पुलिसिया हलकों में फैलाई जा रही 'ड्रिंक एंड ड्राइव' में पकड़ी गाड़ी छुड़ाने की बात पूरी तरह गलत है।
उन्होंने बताया कि हम लोग थाने के पास ही डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक बेहद गरीब मजदूर हमारे पास आया। उसने रोते हुए अपनी परेशानी बताई कि पुलिस ने उसकी गाड़ी रोक रखी है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हम केवल उस आम नागरिक की रिपोर्ट और वास्तविक स्थिति जानने टीआई से मिलने विजयनगर थाने के अंदर दाखिल हुए थे।
थाने के अंदर आवारा कुत्तों का आतंक, मजदूर के पैर पर झपटा
भाजपा नेता ने थाने की सुरक्षा और अव्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि विजयनगर थाने के भीतर हमेशा 4 से 5 आवारा कुत्ते कुर्सियों और कंप्यूटर टेबल के पास सोए रहते हैं।
शिंदे के मुताबिक जब हम बात कर रहे थे, तभी वहां सोए हुए एक आवारा कुत्ते ने रिपोर्ट लिखाने आए उस गरीब मजदूर के पैर पर हमला करने का प्रयास किया। कुत्ता देखकर वह मजदूर बुरी तरह चिल्लाया। जब हमने इस पर आपत्ति ली कि थाने के अंदर इस तरह आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, कल को यह किसी को भी काट खाएंगे, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? इस पर वहां मौजूद स्टाफ और महिला पुलिसकर्मी राज मोहिनी अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा हमसे ही बहस करने लगीं।
उनके अनुसार इस पर हमने भी तत्काल संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन लगाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। भाजपा नेता ने साफ किया कि उन्होंने पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं बनाया, बल्कि थाने में चल रही अव्यवस्था का विरोध किया है।
उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और विजयनगर थाने से आवारा कुत्तों को हटाने की मांग वरिष्ठ अधिकारियों से की है। इस दौरान पार्षद सुरेश कुरवाड़े, महामंत्री सुधीर कोल्हे, उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह बक्षी और अन्य भाजपा नेता भी उनके साथ मौजूद थे।
संबंधित समाचार

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित:शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!