वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन: बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 में किसानों, उद्यमियों और करदाताओं के सम्मान को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा, "कोई भी देश अपने किसानों, अपने लघु उद्यमों, अपने उद्योग, अपने धन सृजक, अपने करदाताओं का सम्मान करते हुए ही आगे बढ़ता है। सुबह-शाम उनको गालियां देकर के देश आगे नहीं बढ़ता है।" प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने वाले हर वर्ग का सम्मान होना चाहिए।
FICCI की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने संस्था से जुड़े वर्तमान और पूर्व सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक संस्था का सौ वर्षों तक सक्रिय रहना और बदलते समय के साथ देश की आर्थिक यात्रा में योगदान देना बड़ी उपलब्धि है।
50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का दावा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने लाइसेंस-कोटा राज, राष्ट्रीयकरण और अर्थव्यवस्था के कमजोर दौर भी देखे हैं। एक समय भारत की गिनती 'फ्रैजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में होती थी, लेकिन बीते 12 वर्षों में किसानों, श्रमिकों, युवाओं और उद्योग जगत की मेहनत ने तस्वीर बदल दी। विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि पिछले 12-13 वर्षों में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं।
'मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो'
प्रधानमंत्री ने स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए महात्मा गांधी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी 1930 में स्वदेशी का संदेश देकर गए थे, लेकिन आज भी वही बात दोहरानी पड़ रही है।
मोदी ने कहा, "मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो।" उन्होंने उद्योग जगत से स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सही नीति और नीयत से ही देश गरीबी दूर करने और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!