खबर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर: शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 12:13 pm
शेयर करें:
गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार गैंगस्टरों ने निशाने पर चल रहे हैं। पिछले दिनों अब तक ऐसे आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लॉरेंस विश्नोई गैंग ने कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकाया। हाल ही में ट्रांसपोर्टर संजय भूरिया को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकाने का मामला सामने आया था। इस घटना में लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे ने धमकाने के उद्देश्य से हवाई फायर किया।

बताया जाता है कि यह मामला जांच में था कि शहर के एक बड़े बिल्डर और कॉलोनाइजर मनीष गोधा की कॉलोनी में एक हेलमेटधारी बदमाश तड़ातड़ गोलियां चला गया। सूत्रों का कहना है कि यह वही कॉलोनाइजर हैं जिन्हें पहले लॉरेंस विश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने धमकी दी थी और इन्होंने जान बचाने के लिए पांच करोड़ रुपए दे भी दिए थे।

कल रात की घटना के बाद बिल्डर का खुद कहना है कि उन्होंने केस दर्ज नहीं कराया था। इसके चलते बदमाशों के हौंसले बढ़ गए और उन्होंने दोबारा रुपयों के लिए दबाव बनाने की खातिर कॉलोनी में हवाई फायर किया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे गांधीनगर थाना क्षेत्र की गोदा स्टेट की सुमति धाम कॉलोनी में एक बदमाश पैदल-पैदल पहुंचा। उसने हेलमेट पहन रखा था और हाथ में पिस्टल थी। कॉलोनी में घुसते ही उसने 5-6 राउंड फायर कर दिए।

गोलियों की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड प्रमोद पटेल ने बदमाश को ललकारा और अपनी बंदूक दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की। गार्ड के तेवर देखकर बदमाश मौके से भाग निकला। इसके बाद प्रमोद पटेल ने सिक्योरिटी इंचार्ज बोधसिंह को घटना की जानकारी दी।

दोनों गांधीनगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। टीआई अनिल यादव का कहना है कि पुलिस कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज और बदमाश के आने-जाने के रास्तों की जांच कर रही है। मामले में सिक्युरिटी गार्ड की तरफ से केस दर्ज किया है। जल्द ही बदमाश का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रंगदारी के लिए दबाव बनाने की फायरिंग
खुलासा फर्स्ट ने जब मामले की पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि सुमति धाम कॉलोनी बिल्डर मनीष गोधा की है। ये वहीं बिल्डर है जिन्हें पहले लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। करोड़ों की रंगदारी मांगी गई थी और इन्होंने पांच करोड़ रुपए देकर मामला शांत करा था।

हालांकि इन्होंने पुलिस में शिकायत कर केस दर्ज नहीं कराया था। सूत्रों से पता चला है कि गोलीकांड के बाद खुद बिल्डर मनीष गोधा साथियों से कह रहे हैं कि उनसे केस दर्ज नहीं कराते हुए फिरोती के पैसे दे दिए थे जिससे गैंगस्टरों का लालच बढ़ गया है और उन्होंने दबाव बनाकर धमकाने के लिए गोलियां चलवाई है।

पेट्रोल पंप के सामने रास्ता रोककर चलाई गोली
जमीन विवाद में पुरानी रंजिश इस कदर बढ़ गई कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता रोककर एक व्यक्ति पर गोली चला दी। कल रात करीब 8.30 बजे बेटमा थाना क्षेत्र में धन्नड़ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने की है। गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

निशाने पर ग्राम पीपलदा, खुड़ैल निवासी राहुल चौधरी (42) थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राहुल का एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते उन पर हमले की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक राहुल चौधरी सड़क से गुजर रहे थे, तभी पल्सर बाइक (एमपी 09 एलआर 3254) पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

फरियादी की शिकायत पर बेटमा पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार राहुल चौधरी की चिराखान में जमीन है। इस जमीन को लेकर उनका काफी समय से विवाद चल रहा है।

आशंका है कि इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर निशाना बनाया। फिलहाल गोली चलाने वाले दोनों बदमाशों की पहचान सामने नहीं आई है। वारदात में इस्तेमाल बाइक का नंबर पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचने का अहम सुराग हो सकता है।

अमेरिका में पकड़ा जा चुका है हैरी बॉक्सर
पिछले दिनों ही गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। राजस्थान के कोटपुतली बहरोड़ जिले के बामसूर इलाके का रहने वाला बाक्सर विदेश से लारेंस बिश्नोई गैंग का वसूली नेटवर्क चलाने में अहम भूमिका निभाता था। जयपुर में मुक्केबाजी सीखने के बाद उसका नाम बॉक्सर पड़ गया था।

इंदौर में लॉरेंस गैंग पर दर्ज है पांच मामले
- रेसकोर्स रोड निवासी बिल्डर विवेक दम्मानी से हैरी बाक्सर ने लारेंस के नाम से 10 करोड़ रु. की मांग की।
- अपोलो डीबी निवासी कालेज संचालक रंजन मितल से भी करोड़ों रुपए मांगे गए थे।
- साउथ तुकोगंज निवासी प्रापर्टी कारोबारी संजय जैन को भी 15 करोड़ के लिए धमकाया गया था।
- गांधी नगर निवासी कारोबारी चेतन पंवार और कुंवरसिंह भूरिया को धमका कर पांच करोड़ रुपये मांगे गए थे।
- किशनगंज क्षेत्र निवासी अस्पताल संचालक मीनाल मेवाड़ा से पांच करोड़ रुपयों की मांग की।
- क्राइम ब्रांच का विशेष जांच दल ने इन मामलों में रत्नाखेड़ी (नागदा) के राजपालसिंह चंद्रावत, कुलदीप, योगेश भाटी, राहुल बाबा, रोहित बर्रा, सचिन शर्मा सहित सात को गिरफ्तार कर चुका है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

14 minutes ago
मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक
Top News

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

23 minutes ago
वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव
Top News

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

30 minutes ago
वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

42 minutes ago
अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल
Top News

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

about 1 hour ago
निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता
Top News

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय
Top News

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

about 1 hour ago
पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला
Top News

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

about 2 hours ago
प्रदेश में ठंड का डबल अटैक
Top News

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

about 2 hours ago
वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार
Top News

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

about 2 hours ago
शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 18 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 19 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 19 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 19 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 20 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!