खबर
Top News

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक: आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 12:52 pm
शेयर करें:
मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नेशनल हाईवे-45 पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में मक्का से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसा।

ट्रक ने पहले वहां खड़े वाहनों को टक्कर मारी, फिर ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। भीषण टक्कर के बाद ट्रक भी पलट गया।

रात दो बजे ढाबे के बाहर आग ताप रहे थे लोग
हादसा रात करीब दो बजे खैरी बंधा क्षेत्र स्थित राज फैमिली ढाबे पर हुआ। शहपुरा से जबलपुर की ओर आ रहा मक्का से लदा ट्रक क्रमांक MP 20 SB 1200 अचानक अनियंत्रित हो गया। उस समय ढाबे के बाहर कुछ लोग ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। इससे पहले कि वे संभल पाते, तेज रफ्तार ट्रक वहां खड़ी बोलेरो, कार और पिकअप वाहन को टक्कर मारते हुए लोगों पर चढ़ गया।

तीन की मौके पर मौत, ढाबा संचालक अस्पताल में भर्ती
हादसे में ढाबे पर काम करने वाले खैरी निवासी धर्मेंद्र, शराब दुकान कर्मचारी मोनू और भिंड-मुरैना निवासी बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राज फैमिली ढाबे के संचालक राजा साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

टक्कर से पलटा ट्रक, कई वाहन क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ढाबे में घुसने के बाद पलट गया। उसकी चपेट में आने से तीन से चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आधी रात को अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

ट्रक जब्त, हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन चालक ने वाहन से नियंत्रण कैसे खोया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

14 minutes ago
वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव
Top News

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

30 minutes ago
वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

42 minutes ago
गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

about 1 hour ago
अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल
Top News

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

about 1 hour ago
निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता
Top News

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय
Top News

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

about 1 hour ago
पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला
Top News

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

about 2 hours ago
प्रदेश में ठंड का डबल अटैक
Top News

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

about 2 hours ago
वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार
Top News

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

about 2 hours ago
शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 18 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 19 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 19 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 19 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 20 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!