खबर
Top News

वीडियो देखिये, राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी के नामांकन पर कांग्रेस का संघर्ष तेज; निर्वाचन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 12:39 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के बाद सियासी विवाद और गहरा गया है। मामले को लेकर कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराएगा। वहीं भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपा दासमुंशी, विवेक तन्खा, मीनाक्षी नटराजन, मोहम्मद अली खान और उमर होडा शामिल हैं।

भोपाल में उपवास, कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में उपवास आंदोलन शुरू किया। कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां गेट बंद मिलने पर उन्होंने प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गणवेश कार्यालय के बाहर टांग दी। इससे पहले मंगलवार रात कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था।

कांग्रेस बोली- लोकतंत्र की हत्या
मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने हलफनामे में कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी शपथ पत्र में छिपाई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को "लोकतंत्र की हत्या" और "राज्यसभा सीट की चोरी" करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं बरती गई।

सिंघवी ने फैसले को बताया पक्षपातपूर्ण
राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उनकी राय में रिटर्निंग ऑफिसर का निर्णय "पूरी तरह पक्षपातपूर्ण और कानूनी रूप से कमजोर" है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने नामांकन रद्द करने की कार्रवाई को भाजपा की "कुत्सित राजनीतिक रणनीति" बताया।

प्रियांक खड़गे ने उठाए सवाल
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई से पहले उसे पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाएं संविधान की भावना के बजाय सत्ताधारी दल की सुविधा के अनुसार काम करती दिखाई दे रही हैं।

नामांकन क्यों हुआ निरस्त?
रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश के अनुसार, मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ तेलंगाना की एक अदालत में निजी परिवाद लंबित था। अदालत द्वारा 17 सितंबर 2025 को समन जारी किया गया था।

आदेश में कहा गया कि शपथ पत्र (फॉर्म-26) में संबंधित मामले का उल्लेख नहीं किया गया। समन जारी होने के कारण मामला लंबित और सक्रिय माना गया। रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि उम्मीदवार को मामले की जानकारी थी। इन्हीं आधारों पर हलफनामे को अधूरा मानते हुए नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।

मंगलवार को दिनभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
नामांकन पर आपत्ति, कारण बताओ नोटिस, कांग्रेस की कानूनी दलीलें, विधायकों को बेंगलुरु भेजने की तैयारी, विधानसभा परिसर में हंगामा और आखिरकार शाम 6:30 बजे नामांकन रद्द होने तक घटनाक्रम लगातार नाटकीय बना रहा। फैसले के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया, जबकि कांग्रेस ने चुनाव आयोग और अदालत में लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 8 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 8 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 8 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 8 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 9 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 9 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 9 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 9 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 9 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 9 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 9 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 9 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 9 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 10 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 10 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 10 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 10 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 10 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 10 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!