खबर
Top News

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 2:26 pm
शेयर करें:
एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के अरबिंदो अस्पताल की दूसरी मंजिल का कमरा नंबर 208। पलंग पर बेबस लेटे शेखर मालवीय की आंखें बिना पलक झपकाए सामने खड़ी पत्नी, बेटी और बेटे को निहार रही हैं। कुछ ही पलों में वो आँखें भर आती हैं और आंसू गालों से होते हुए तकिए में जज्ब हो जाते हैं।

पत्नी और बच्चे ढाढस बंधाते हैं—"पापा, आप जल्दी ठीक हो जाओगे!’ लेकिन शेखर को भीतर तक अहसास है कि अब जिंदगी शायद हमेशा के लिए दवाओं और खून के सहारे की मोहताज हो चुकी है। अस्पताल का खर्च, घर की जिम्मेदारियां और अनिश्चित भविष्य की चिंता उसे इस पलंग पर भी सुकून से सोने नहीं दे रही है।

शेखर मालवीय को पत्रकारिता जगत में कई लोग एक बेहतरीन वीडियो जर्नलिस्ट और जिंदादिल कैमरामैन के रूप में जानते हैं। एक समय था जब शेखर न सिर्फ अपने परिवार का बोझ उठा रहे थे, बल्कि अपने साथ जुड़े चार अन्य साथियों के घरों के चूल्हे जलने का जरिया भी बने हुए थे।

जिम्मेदारियों का पहाड़ इतना भारी था कि दो बेटियों और एक बेटे के भविष्य को संवारने की जद्दोजहद में वे दिन-रात दौड़ते रहे। उनकी छोटी बेटी (लल्ली) बचपन से ही गंभीर डायबिटीज से जूझ रही है और इंसुलिन पर निर्भर है।

लल्ली से शेखर को इस कदर मोहब्बत है कि उन्होंने उसका नाम अपने हाथ पर गुदवा रखा है। अस्पताल के बिस्तर पर भी उनकी जुबान पर बस एक ही फिक्र है—"मुझे कुछ हो गया तो मेरे बच्चों का क्या होगा? मेरी लल्ली का क्या होगा?’

घर की लगातार बनी रहने वाली परेशानियां, जिम्मेदारियां और तनाव के बीच शेखर अनजाने में गलत संगत का शिकार हो गए। शराब की एक बुरी लत ने इस कर्मठ और हँसते-खेलते इंसान को आज मौत से जूझने पर मजबूर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, शेखर का लिवर पूरी तरह काम करना बंद कर चुका है और इसका सीधा असर अब उसकी किडनी पर भी पड़ने लगा है।

शेखर की पत्नी रुआंसे गले से बताती हैं कि उनके पास जो कुछ भी जमापूंजी थी, वह सब इनके इलाज में लग चुकी है। अब अस्पताल का खर्च उठा पाना इस परिवार के बूते से बाहर होता जा रहा है।

बूढ़ी मां, पत्नी और बच्चे दिन-रात शेखर की सेवा में जुटे हैं, लेकिन इलाज की दवाइयां और अस्पताल के बिल उनकी उम्मीदों को तोड़ रहे हैं। इस घड़ी में शेखर और उनके परिवार को केवल आर्थिक मदद की ही दरकार नहीं है, बल्कि उसे उस मानसिक संबल की भी जरूरत है जो उसे इस निराशा से बाहर निकाल सके।

यदि आप शेखर को जानते हैं, उसके साथ कभी काम किया है, या एक इंसान के नाते उसके इस दर्द को महसूस कर पा रहे हैं, तो कृपया आगे आएं और उसे मानसिक संबल दें..यदि आप इंदौर में हैं, तो एक बार अरबिंदो अस्पताल (दूसरी मंजिल, कमरा नंबर 208) जाकर शेखर से जरूर मिलें।

हाथ थामकर यह कहना कि "शेखर, चिंता मत कर, हम सब हैं ना, सब ठीक हो जाएगा..." आपके कहे गए ये शब्द शायद उसे वो सुकून दे सके जिसकी उसे इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है।

परिवार इस समय पूरी तरह से टूट चुका है। छोटी बेटी की इंसुलिन से लेकर शेखर के इलाज तक के लिए आर्थिक रूप से भी उसे आवश्यकता है। आपकी एक छोटी सी मदद इस बिखरते हुए परिवार को नई जिंदगी दे सकती है।

संबंधित समाचार

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व
Top News

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

6 minutes ago
लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी
Top News

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

11 minutes ago
किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची
Top News

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

17 minutes ago
भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
Top News

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

18 minutes ago
लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली
Top News

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

24 minutes ago
ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर
Top News

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

28 minutes ago
वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन
Top News

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

32 minutes ago
सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.
Top News

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

32 minutes ago
2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्‌वहन सिंचाई योजना लोकार्पित
Top News

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्‌वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

39 minutes ago
चलो वो बोतल आपको पिला दूं
Top News

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

43 minutes ago
फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका
Top News

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

about 1 hour ago
मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही
Top News

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

about 1 hour ago
फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार
Top News

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

about 1 hour ago
पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा
Top News

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

about 1 hour ago
प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था
Top News

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

about 1 hour ago
छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप
Top News

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी
Top News

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

about 1 hour ago
पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग
Top News

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

about 1 hour ago
दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा
Top News

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

about 1 hour ago
बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क
Top News

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!