छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व: जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवा में कम बारिश के कारण आगामी समय में जल संकट की आशंका के बीच सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की है। संस्था ने शासकीय मालव कन्या विद्यालय में छात्राओं के साथ संवाद कर जल जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान अभियान से संबंधित पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पानी और पेड़ों के महत्व के साथ छात्राओं को अनुशासन, समय प्रबंधन, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की आराधना के साथ हुई। अभ्यास मंडल की सचिव डॉ. माला सिंह ठाकुर ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल व्यक्तिगत जरूरत नहीं, बल्कि परिवार, विद्यालय और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी हिस्सा है।
जल संचय की आदत घर से समाज तक पहुंचे
डॉ. माला सिंह ठाकुर ने छात्राओं को पानी के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पानी बचाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
जल संरक्षण के प्रति जागरूकता तभी प्रभावी होगी, जब लोग इसे रोजमर्रा के व्यवहार में शामिल करेंगे। उन्होंने व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। इनमें समय प्रबंधन, अनुशासन, परीक्षा के दौरान पढ़ाई की सही रणनीति, क्रोध पर नियंत्रण, स्वावलंबन और सकारात्मक विचारों के साथ रहने जैसे विषय शामिल रहे।
उन्होंने छात्राओं को मोबाइल पर अत्यधिक निर्भर न रहने और अपनी पढ़ाई तथा व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
अभ्यास मंडल के अलावा विद्यालय परिवार के सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन वैशाली खरे ने किया। अभ्यास मंडल की ओर से अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता सहित हरे राम बाजपेई, मुरली खंडेलवाल, शफी शेख, प्रणीता दीक्षित, मनीष भालेराव, बाबूलाल अग्रवाल, द्वारका मालवीय और विजय नेमा उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रभारी ब्रह्मदेव ठाकरें और सुनील जोशी मंच पर मौजूद थे। अंत में सीमा राजोरा ने आभार व्यक्त किया। अभ्यास मंडल की इस पहल में जल संरक्षण को पर्यावरण जागरूकता और छात्राओं के व्यक्तित्व विकास से जोड़ने का प्रयास किया गया।
मालवा की पहचान और जल संरक्षण का महत्व
पर्यावरणविद् डॉ. ओपी जोशी ने मालवा की पारंपरिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को कभी ‘पग-पग रोटी, डग-डग नीर’ के रूप में जाना जाता था। उन्होंने शुद्ध हवा, पेड़ और पानी को जीवन के लिए अनिवार्य बताते हुए इनके संरक्षण पर अधिक ध्यान देने की जरूरत जताई।
कम बारिश की स्थिति में जलस्रोतों की सुरक्षा, पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल और हरियाली बढ़ाने जैसे प्रयास महत्वपूर्ण हो जाते हैं। कार्यक्रम में दिए गए संदेश का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने स्तर पर सकारात्मक पहल करने के लिए प्रेरित करना रहा।
शिक्षाविद डॉ. शंकर लाल गर्ग ने अपने संबोधन में बंजर पहाड़ी भूमि को मेहनत और लगन से हरे-भरे केशर पर्वत में बदलने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत 50 हजार पेड़ लगाए गए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम सात पेड़ लगाने चाहिए। उनके मुताबिक, पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण और जल संरक्षण में योगदान दे सकें।
संबंधित समाचार

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!