इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित: सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी की दुकानों के संचालन के लिए इंदौर जिले में अस्थाई पटाखा दुकानों के स्थल निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निर्धारित स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पानी तथा अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।
निर्धारित स्थलों में नूतन स्कूल/चिमनबाग मैदान, हार्डिया कम्पाउंड, पालदा नाका, राऊ क्षेत्र में सिलिकॉन सिटी रोड एवं एबी रोड के आसपास के स्थल, दशहरा मैदान, आईडीए की भूमि ग्राम नैनोद, मालवा मिल क्षेत्र की अनाज मंडी, एमआर-10 चौराहा, संयोगितागंज स्कूल ग्राउंड, ग्राम लिम्बोदी, तेजाजी नगर, ग्राम कैलोद करताल, स्कीम-140, कनाड़िया तथा बंगाली चौराहे के आसपास के स्थल शामिल हैं।
इसके अलावा विजय नगर, लसूड़िया क्षेत्र एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर भी दुकानों के लिए स्थल चिह्नित किए गए हैं। दुकानों का अंतिम आवंटन संबंधित एसडीएम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
आदेश के अनुसार एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। संबंधित एसडीएम यह सुनिश्चित करेंगे कि पटाखा दुकानें निर्धारित स्थानों पर ही लगें और सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन हो। प्रत्येक लाइसेंसधारी की फोटो सत्यापित कर लाइसेंस पर लगाई जाएगी तथा दुकानों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। गत वर्ष ब्लैकलिस्ट किए गए लाइसेंसधारियों को इस वर्ष लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे।
आतिशबाजी के भंडारण एवं विक्रय के लिए विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। दुकानों में निर्धारित सीमा से अधिक आतिशबाजी रखने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देवउठनी ग्यारस के अवसर पर एक दिन के लिए अस्थाई अनुज्ञप्ति दी जा सकती है। यह सुविधा पूर्व में लाइसेंस प्राप्त व्यक्तियों को ही निर्धारित शर्तों के अनुसार 20 नवंबर 2026 के लिए उपलब्ध होगी। कार्बाइड गन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!