किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची: कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली ग्वालियर की 21 वर्षीय छात्रा करीब डेढ़ महीने बाद हरियाणा के कैथल में मिली। मुरार थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कार्रवाई करते हुए 23 अक्टूबर को कैथल की आजाद कॉलोनी स्थित एक कमरे से छात्रा को बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक, एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही युवक वहां से फरार हो गया। छात्रा को सुरक्षित ग्वालियर लाया गया है। अब उसके बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
7 सितंबर को कॉलेज जाने के लिए निकली थी छात्रा
मुरार निवासी छात्रा के परिजनों ने 7 सितंबर 2026 को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 21 वर्षीय युवती सुबह करीब 9 बजे मुरार स्थित गर्ल्स कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मोबाइल लोकेशन से मिला हरियाणा का सुराग
छात्रा की तलाश के लिए मुरार थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्रा के हरियाणा के कैथल में होने का पता चला।
जानकारी मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस की टीम कैथल रवाना हुई। वहां शुगर मिल के पास स्थित आजाद कॉलोनी में छात्रा के होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक कमरे में दबिश दी।
पुलिस पहुंची तो युवक हो गया फरार
पुलिस ने 23 अक्टूबर को आजाद कॉलोनी स्थित कमरे से छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाला युवक टीम के पहुंचने की भनक लगते ही फरार हो गया। छात्रा को सुरक्षित 24 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे ग्वालियर लाया गया।
बयान के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश और सीएसपी मुरार संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। एसएसपी के मुताबिक, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लापता छात्रा को हरियाणा से बरामद कर लिया गया है। अब छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे और उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!