दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस: इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर्व पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इंदौर जिले में निर्धारित स्थलों पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन 27 से 30 अक्टूबर तक अवकाश के दिनों को छोड़कर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। अस्थाई लाइसेंस 3 से 8 नवंबर तक की अवधि के लिए जारी किए जाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवेदन के साथ 10 रुपये का स्टाम्प पेपर, 600 रुपये का चालान तथा गत वर्ष का मूल लाइसेंस प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदक को पासपोर्ट साइज के दो फोटो भी संलग्न करने होंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्र के एसडीएम अथवा कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लॉटरी के माध्यम से दुकान क्रमांक आवंटित किए जाएंगे तथा लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदक भी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम कार्यालयों में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इनमें महू, सांवेर, देपालपुर, खुड़ैल एवं हातोद सहित संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। लाइसेंसधारी को अपनी दुकान पर स्वयं व्यापार करना होगा तथा लाइसेंस पर अपना सत्यापित फोटो लगाना अनिवार्य रहेगा। दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाएगा।
लायसेंसधारी को निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। दुकानों के लिए निर्धारित स्थलों पर टीन शेड, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी निगरानी रखी जाएगी। ठेकेदारों द्वारा लाइसेंसधारियों से अनावश्यक रूप से अधिक राशि वसूलने पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्बाइड गन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी दुकान पर कार्बाइड गन का विक्रय पाए जाने पर लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति को भविष्य में भी लाइसेंस नहीं दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!