लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी: उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल
KHULASA FIRST
संवाददाता

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा के युवक तक पहुंची पुलिस, हथियारों और कारतूस की माला वाले वीडियो जांच के दायरे में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर बदमाशी दिखाने का शौक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में गिरफ्तार हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल ठाकरान के लिए अहम सुराग बन गया। गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी।
फोन पर बात करते प्रांजल के वीडियो के पीछे दबंगई वाला गाना बज रहा था। इसी सोशल मीडिया गतिविधि को उसकी पहचान और तलाश से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच उसे ले गई है।
वहां प्रांजल से हथियारों की सप्लाई, फायरिंग की कथित साजिश व आरोपियों से संपर्कों के बारे में पूछताछ होगी। जांच में स्पष्ट होना बाकी है कि इंस्टाग्राम पर उसकी गतिविधियों ने पुलिस को उस तक पहुंचने में कितनी मदद की और मुंबई फायरिंग में उसकी कथित भूमिका क्या थी।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में प्रांजल की संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया था। इनपुट पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने तलाश शुरू की।
शनिवार शाम करीब चार बजे मालवा मिल चौराहे के पास अंकुर स्टेपडाउन सेंटर से प्रांजल को पकड़ लिया गया। एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पुलिस ने करीब चार घंटे सर्चिंग के बाद कार्रवाई की।
प्रांजल के सोशल मीडिया अकाउंट पर पिस्टल और बंदूक के साथ वीडियो, गले में कारतूस की माला पहने क्लिप और मारपीट से जुड़ी पोस्ट भी सामने आई हैं। शराब पार्टी और हुक्का पीते हुए उसके वीडियो भी साझा किए गए थे।
अकाउंट पर जेल के बाहर का वीडियो और पानीपत जेल से जुड़ी क्लिप भी पोस्ट की गई थी। वह खुद को हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का अध्यक्ष बताता था। कारों और घूमने-फिरने से जुड़े वीडियो भी उसके अकाउंट पर हैं। पुलिस के लिए इन पोस्ट की तारीख, वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों और उसके संपर्कों की पड़ताल महत्वपूर्ण हो सकती है।
भाई के इलाज के लिए पांच दिन से इंदौर में था
प्रांजल पांच दिनों से इंदौर में था। उसका भाई हितेश अंकुर स्टेपडाउन सेंटर में भर्ती है। बताया गया है हितेश पैरालिसिस से पीड़ित है और करीब पांच महीने से फिजियोथेरेपी सहित अन्य उपचार करा रहा है। पहले दिल्ली में इलाज हुआ था। प्रांजल रोज भाई से मिलने सेंटर पहुंचता था। पुलिस ने इसी सेंटर से उसे हिरासत में लिया।
पानीपत फायरिंग केस से भी जुड़ा नाम
मार्च 2026 में हरियाणा के पानीपत में मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में भी प्रांजल का नाम सामने आया था। आरोप लगा था उसने विदेश में बैठे कथित गैंगस्टरों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क और कॉल मैनेज करने में भूमिका निभाई थी।
विदेश में बैठे लोगों ने पैसे का लालच देकर कार्यालय पर फायरिंग करवाने के लिए कहा था। इन आरोपों में उसकी भूमिका की पुष्टि होना बाकी है।
टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी पांच से छह राउंड फायरिंग... 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग हुई थी। घटना में टाइगर बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।
घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए जिम्मेदारी ली थी। पुलिस इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तारी कर चुकी है।
संबंधित समाचार

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!