16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप: अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के पास क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी शनिवार रात परिजनों के साथ क्षिप्रा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 20 दिसंबर 2025 को उसका परिचित वरुण उसे बूढ़ी बरलई स्थित अपने पिता की दुकान के पास ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का आरोप
शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी के तीन साथियों को भी वीडियो के बारे में पता चल गया था। आरोप है कि उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। बाद में कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वीडियो सामने आने पर परिजनों को बताई घटना
वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की।
चारों आरोपी नाबालिग, पुलिस कर रही जांच
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह मुकाती के मुताबिक, मुख्य आरोपी समेत चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। किशोरी की पहचान और उसकी निजता सुरक्षित रखने के लिए उसका नाम तथा अन्य पहचान संबंधी विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!