खबर
Top News

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत: धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 3:31 pm
शेयर करें:
इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत

खुलासा फर्स्ट, धार।
राजस्थान के सांवलिया जी मंदिर में दर्शन करने निकले छह युवकों का सफर धार जिले में दर्दनाक हादसे में बदल गया। इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर कानवन थाना क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और खाई में पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत दल को मशक्कत करनी पड़ी।

आधी रात होटल के सामने हुआ हादसा
दुर्घटना रात करीब 12 बजे कानवन के पास होटल नींबू मिर्ची के सामने हुई। कार का नंबर एमपी 42 जेडएफ 3109 बताया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन चला रहे अंकुर को नींद की झपकी आने से कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई और खाई में पलट गई। हादसे के कारणों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

कार में फंसे सवार, वाहन काटकर निकाला
टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक अंकुर अपनी सीट पर फंस गया था। सूचना मिलते ही डायल 112, 108 एंबुलेंस और टोल प्लाजा की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन के हिस्सों को काटकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया।

दो की मौत, चार युवक घायल
हादसे में अंकुर (30) और रोहित कुमार (32), निवासी शाजापुर, की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार युवक घायल हुए। उनकी पहचान मिथिलेश निवासी भागीरथपुरा, इंदौर; मोहित निवासी इंदौर; दिगक्षेण कुमार निवासी इंदौर और हिमांशु निवासी इंदौर के रूप में बताई गई है।

गंभीर घायलों को इंदौर भेजा
हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन बदनावर पहुंचे। रविवार दोपहर कानवन पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप
Top News

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

13 minutes ago
मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप
Top News

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

16 minutes ago
कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी
Top News

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

30 minutes ago
घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील
Top News

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

about 1 hour ago
छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व
Top News

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

about 1 hour ago
लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी
Top News

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

about 1 hour ago
किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची
Top News

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

about 1 hour ago
भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
Top News

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

about 1 hour ago
एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय
Top News

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

about 1 hour ago
लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली
Top News

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

about 1 hour ago
ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर
Top News

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन
Top News

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

about 2 hours ago
सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.
Top News

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्‌वहन सिंचाई योजना लोकार्पित
Top News

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्‌वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
चलो वो बोतल आपको पिला दूं
Top News

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

about 2 hours ago
फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका
Top News

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

about 2 hours ago
मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही
Top News

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

about 2 hours ago
फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार
Top News

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

about 2 hours ago
पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा
Top News

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

about 2 hours ago
प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था
Top News

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!