मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप: 26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एजी ऑफिस के पास स्थित दारुल कुरआन मदरसे से रेस्क्यू किए गए 26 बच्चों ने कथित प्रताड़ना की ऐसी बातें बताई हैं, जिनसे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उनकी पीड़ा उजागर हुई। बच्चों में 18 बालक और 8 बालिकाएं शामिल हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की कार्रवाई के बाद बच्चों के बयान दर्ज किए गए। कलेक्टर रुचिका चौहान और आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा के सामने बयान देते समय बच्चे भावुक हो गए।
बच्चों ने आरोप लगाया कि मामूली गलतियों पर उन्हें लोहे की रॉड पर लटकाकर पीटा जाता था और घंटों तक मुर्गा बनाकर रखा जाता था। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अब मदरसे में नहीं रहना चाहते और सुरक्षित माहौल में पढ़ाई करना चाहते हैं।
कम खाना देने और मारपीट के आरोप
बच्चों के मुताबिक, उन्हें सुबह और शाम दो-दो रोटियां दी जाती थीं। अधिक खाना मांगने पर मना कर दिया जाता था। बच्चों के बयानों में कथित शारीरिक प्रताड़ना के साथ भोजन को लेकर परेशानी की बात भी सामने आई है।
बच्चियों से घर के काम कराने का आरोप
मदरसे में रहने वाली बच्चियों ने आरोप लगाया कि वहां आने वाली ‘बाजी’ उनसे अपने घर के काम करवाती थीं। उनसे झाड़ू-पोछा लगाने, बर्तन और कपड़े धोने के साथ टॉयलेट साफ कराने जैसे काम कराए जाते थे। बच्चियों के अनुसार, छत से कपड़े उतारने में देर होने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी।
हिजाब के लिए दबाव और डराने का आरोप
बच्चियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर जबरन हिजाब पहनने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर उन्हें ‘शैतान आ जाएगा’ जैसी बातें कहकर डराया जाता था। बच्चियों का दावा है कि ये नियम संबंधित महिला की अपनी बेटी पर लागू नहीं होते थे।
बच्चियों ने संबंधित महिला के बेटे पर रात में खिड़की से ताक-झांक करने का आरोप भी लगाया। उनके मुताबिक, शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मदरसे की इमारत सील, दस्तावेजों की जांच शुरू
बच्चों के आरोपों के बाद प्रशासन ने मदरसे की इमारत सील कर दी है। संचालक से मदरसा संचालित करने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। झांसी रोड के एसडीएम अतुल सिंह के अनुसार, मदरसे को सील कर नोटिस जारी किया गया है। बाल कल्याण समिति के सामने बच्चों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!